'सीरीज के लिए चुन लिया तो...,' पूर्व दिग्गज ने T20 World Cup से पहले रोहित और कोहली को लेकर किया बड़ा दावा

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कप्तान रोहित शर्मा ने जिस अंदाज में प्रदर्शन किया फैंस को उनसे बहुत उम्मीदे थीं, लेकिन 'हिटमैन' को जब अफगानिस्तान के खिलाफ T20I में संघर्ष करते देखा तो उनके हाथ सिर्फ निराशा लगी। कप्तान दोनों टी20 मैचों में डक पर आउट हुए हैं, लेकिन क्या उनके इस प्रदर्शन से टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में कप्तान के सिलेक्शन पर कोई असर पड़ेगा? आइए जानते हैं।

दरअसल, पूर्व भारतीय बल्लेबाज पार्थिव पटेल का मानना है कि हालिया फॉर्म का अमेरिका में होने वाले आगामी ICC पुरुष T20I विश्व कप के लिए मेन इन ब्लू के टीम चयन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Virat Kohli, Rohit Sharma

रोहित और कोहली को लेकर किया बड़ा दावा
पटेल ने कहा कि, 'मैं इस सीरीज को विश्व कप के लिए सिलेक्शन सीरीज के रूप में नहीं देखता हूं। मुझे नहीं लगता कि कोई भी खिलाड़ी, प्रदर्शन कर रहा हो या नहीं, विश्व कप चयन की संभावनाओं पर असर डालेगा, खासकर जब आप रोहित शर्मा या विराट कोहली के बारे में बात कर रहे हों। एक बार जब आपने उन्हें सीरीज के लिए चुन लिया, तो इसका मतलब है कि वे विश्व कप के लिए जा रहे हैं।'

दो बार शून्य पर आउट होकर लौटे रोहित शर्मा
दरअसल, 14 महीने के अंतराल के बाद फॉर्मेट में वापसी करने के बाद भारतीय कप्तान के लिए यह लगातार दो टी20ई पारियां रही हैं, जहां उन्हें शून्य पर आउट होकर ड्रेसिंग रूम में लौटना पड़ा है। वर्तमान में अफगानिस्तान सीरीज के पहले टी20ई से पहले उन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत के लिए आखिरी बार 2022 टी20 विश्व कप का सेमीफाइनल खेला था, जहां उन्हें इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।

तीसरे मैच में रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद
अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला फाइनल मैच भारतीय टीम का आखिरी टी-20 मैच होगा, ऐसे में यह उम्मीद की जाएगी कि रोहित पूरी ताकत से मैदान में उतरेंगे और वही करेंगे जो वह सबसे अच्छा करते हैं। मतलब एक शानदार और तेज शुरुआत देंगे।

क्लीन स्वीप करने पर टीम इंडिया की नजर
पहले दो मैचों में दबदबा बनाने के बाद भारत की नजर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप करने पर होगी। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा T20I आज, 17 जनवरी को शाम सात बजे से खेला जाएगा। जोकि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+