मोहम्मद शमी के पीछे क्यों पड़ी ट्रोल आर्मी? सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने का अभियान शुरू
Mohammed Shami: हसीन जहां जब सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करती हैं, तो उनके पीछे ट्रोल आर्मी देखने को मिलती है। मोहम्मद शमी के कई फैन्स भी उनमें शामिल होते हैं। हालांकि हसीन जहां को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह अपना काम करती चली जाती हैं।
इस बार मोहम्मद शमी खुस निशाने पर आ गए हैं। शमी को फैन्स ने घेर लिया है और जमकर आलोचना भी की जा रही है। भारतीय टीम के साथ चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए दुबई गए शमी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करने का अभियान भी चल पड़ा है।

आम तौर पर शमी के साथ ऐसा नहीं होता है और लोग उनका समर्थन करते हैं। शमी के प्रदर्शन की भी जमकर तारीफ देखने को मिलती है। इस बार ऐसा क्या हो गया कि उनकी तारीफ करने वाले ही अब आलोचक को बैठे हैं, प्रदर्शन तो अब भी उनका ठीक ही है।
Mohammed Shami ने क्या किया
दरअसल दुबई से शमी ने एक ऐसी फोटो पोस्ट की है, जिसकी कोई सराहना नहीं कर रहा है। बीच समंदर में जाकर शमी ने मछली पकड़ने के बाद उसके फोटो पोस्ट किये हैं। सोशल मीडिया पर मृत मछली के फोटो देखकर लोगों को गुस्सा आ गया और शमी को बुरा-भला भी कहा जाने लगा।
मोहम्मद शमी के हाथ में मछली है और उसमें पिन लगी हुई, जिसमें मछली अटकी हुई है। वह बड़े शान से मछली के साथ फोटो पोस्ट करते हैं और वहां से ही फैन्स ट्रिगर हो जाते हैं। शमी के खिलाफ लोगों ने एक तरह का अभियान सा चला दिया है। कई फैन्स ने कहा कि क्रिकेट की वजह से मैंने फॉलो किया था लेकिन अब नहीं। बेजुबान मछली को भी दर्द होता है। आपको इसके बारे में सोचना चाहिए।
Mohammed Shami के खिलाफ उतरे लोग
बहुत लोगों ने शमी को जीव हत्या नहीं करने की सलाह भी दी। एक अभियान सा चल पड़ा जिसमें कई फैन्स ने अनफॉलो करने की बात कही और शमी का इन्स्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट छोड़कर चले गए। शमी के खिलाफ लोगों का इस तरह गुस्सा पहली बार ही देखने को मिला है।












Click it and Unblock the Notifications