'शमी पैरों पर खड़े होने लायक नहीं और आप ऐसे...', हसीन जहां ने अब क्या कहा कि भड़क गए यूजर्स
Mohammed Shami Hasin Jahan: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की एड़ी का ऑपरेशन सफल रहा है। शमी लंबे समय से इस परेशानी से जूझ रहे थे। शमी ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से अपनी तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी है। इसी बीच उनकी अलग रह रहीं पत्नी हसीन जहां का पोस्ट वायरल हो गया है।
मोहम्मद शमी ने सर्जरी के बाद की फोटो शेयर करते हुए कहा कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने में अभी वक्त लगेगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शमी की जल्दी रिकवरी के लिए ट्वीट किया है।

हसीन जहां पर क्यों भड़क गए हैं शमी के फैंस
हालांकि फैंस हसीन जहां का एक पोस्ट वायरल कर रहे हैं। जिसमें खिलाड़ियों के अफेयर्स की बात हो रही है। जिसको लेकर शमी के फैंस भड़क गए हैं।
हसीन जहां ने देश के मशहूर शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति का एक वीडियो शेयर कर अप्रत्यक्ष रूप से मोहम्मद शमी पर तंज कसा है। इस वीडियो में विकास दिव्यकीर्ति खिलाड़ियों के अफेयर्स की बात कर रहे हैं।
विकास दिव्यकीर्ति इस वीडियो में कहते दिख रहे हैं कि, ''कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एक-एक साथ में छह से सात अफेयर्स रखते हैं और उन्हें पता भी होता है कि कहां, कितने इमोशन दिखाने हैं, वो बहुत ज्यादा प्रैक्टिकल लोग हैं। उनके इमोशन भी उनके हिसाब से काम आते हैं। कहां कितना रोकर दिखाना है, कहां किस अंदाज में बोलना है, कहां किसी से पैसे भी निकलवा लेने हैं साथ में, वो हर चीज के एक्सपर्ट हैं।''
हसीन जहां बोलीं- 'बाहर से बड़ा दिखावा करता है....'
हसीन जहां ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ''ऐसे कुत्ते भौंकते खूब है। लेकिन बाहर से शॉ ऑफ करते हैं। सूज कर लाल हुआ होता है, लेकिन बताते हैं कि एप्पल खाते हैं, बहुत इसलिए लाल हैं।''
फैंस बोले- 'शमी पैरों पर खड़ा होने लायक नहीं और आप ऐसे...'
फैंस इस तरह के पोस्ट देखकर भड़क गए हैं। एक यूजर्स ने कमेंट कर कहा, ''शमी भाई के पैरों में दिक्कत है, वो चलने लायक नहीं हैं और आप ऐसे उनके बारे में बोल रहे हैं।''
एक यूजर्स ने कहा, ''आप शमी के बारे में बोलकर-बोलकर अपनी दुकान चला रही हैं।'' एक यूजर्स ने कहा, ''कुछ भी बोलो मगर शमी भाई अब ज्यादा खुश हैं।''
एक यूजर ने कहा, ''अरे कहना क्या चाहती हो? हिंदी तो सही से लिख लो दीदी।'' एक यूजर ने कहा कि, ''मुझे पता है कि शमी कि सफलता देख के तुम जल रही हो।''












Click it and Unblock the Notifications