आखिर क्यों Rohit Sharma नहीं खेल रहे हैं आज का मैच? कप्तान हार्दिक पंड्या ने फैंस को दिया टेंशन
LSG vs MI match, Rohit Sharma: लखनऊ में रोहित शर्मा शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस के दौरान खुलासा किया कि रोहित को नेट पर घुटने में चोट लगी और वह मैच से बाहर हो गए। रोहित शर्मा अब इस सीजन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं।
रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं मैच (LSG vs MI match, Rohit Sharma)
रोहित शर्मा के टीम से बाहर होने के बाद ही वह सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस लगातार रोहित को लेकर सवाल कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को जानबूझकर ड्रॉप किया गया है। लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या ने चोट लगने की बात कही है। अगर ऐसा है तो फैंस की टेंशन बढ़ सकती है। रोहित आने वाले मैचों को भी मिल कर सकते हैं।

रोहित शर्मा अब तक रहे हैं फ्लॉप
पहले तीन मैचों में महज 21 रन बनाने वाले हिटमैन रोहित शर्मा अब तक चमक नहीं बिखेर सके हैं। लखनऊ में उनकी फॉर्म में वापसी की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन वह मुकाबले से बाहर हो गए हैं। रोहित शर्मा के बाहर होने से सूर्य कुमार, तिलक वर्मा, रिकेल्टन पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। दोनों ही टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतने की होगी।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, आवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, एम सिद्धार्थ, आकाश सिंह।
मुंबई इंडियंसः विल जैक्स, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।
इम्पैक्ट प्लेयरः तिलक वर्मा, कॉर्बिन बोश, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, करण शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications