इरफ़ान पठान ने हार्दिक पांड्या से क्यों बनाई दूरी? बड़ा खुलासा कर मचाया तहलका, जानिए क्या है वजह
Irfan Pathan: इरफ़ान पठान को आईपीएल के दौरान कमेंट्री पैनल से बाहर कर दिया गया था। वजह को लेकर अटकलें थीं कि किसी सीनियर प्लेयर की ज्यादा आलोचना कर दी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा की आलोचना करने के कारण पठान को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा था।
वह बड़ौदा से आते हैं और वहां से कुछ अन्य क्रिकेटर भी हैं। हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और दीपक हूडा जैसे प्लेयर वहां से आते हैं। इरफ़ान पठान ने साफ़ किया है कि उनकी हार्दिक पांड्या के साथ कोई दोस्ती नहीं है। लल्लनटॉप के इंटरव्यू में बड़ा खुलासा हुआ है।

इरफ़ान पठान ने हार्दिक पांड्या की आलोचना करने को लेकर कहा कि आईपीएल में 14 मैच होते हैं, मैंने तो सिर्फ 7 में आलोचना की है, जबकि गलती तो 14 मैचों में की गई। यह हमारा काम है। मैंने तो सात बार अपना हाथ हल्का रखा है। पठान ने यह भी कहा कि मैंने मुश्किल स्थिति में हार्दिक का साथ दिया था।
Irfan Pathan ने किया था हार्दिक का सपोर्ट
उनका कहना था कि जब गुजरात छोड़कर हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस में कदम रखा था, तो दर्शकों की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। उनको हूटिंग का सामना भी करना पड़ा था और मैंने साथ दिया था लेकिन लोगों को मेरा वह सपोर्ट दिखाई नहीं दिया।
Irfan Pathan और हार्दिक की नहीं दोस्ती
पठान ने कहा कि उनकी हार्दिक के साथ दोस्ती नहीं है। हर कोई दोस्त होना जरूरी नहीं होता है लेकिन मैंने बड़ौदा से आने वाले क्रिकेटरों की मदद की है। उन्होंने कहा कि दीपक हूडा से लेकर स्वप्निल और हार्दिक से लेकर क्रुणाल तक हमारे बाद आए प्लेयर्स में कोई नहीं कह सकता कि इरफ़ान पठान और युसूफ पठान ने मदद नहीं की। पठान ने कहा कि दो साल पहले तक भी यह कोई नहीं कह सकता था, चाहे शुरुआत में मदद की हो, या बाद में सपोर्ट किया हो।
इरफ़ान ने किया दीपक हूडा का सपोर्ट
गौरतलब है कि क्रुणाल पांड्या का दीपक हूडा से झगड़ा हुआ था, तब इरफ़ान पठान को यह सही नहीं लगा था। उस झगड़े में दीपक को अपनी टीम बड़ौदा छोड़कर जाना पड़ा था। इरफ़ान ने दीपक का समर्थन किया था, जो सही भी था क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के बाद पांड्या ब्रदर्स का अहंकार अलग लेवल पर पहुंच गया था। इरफ़ान पठान और पांड्या ब्रदर्स के बीच दोस्ती नहीं होने का एक कारण यह भी हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications