दुश्मन मिले हज़ार बीवी ना मिले? शमी के फैन्स ने क्यों बनाया हसीन जहां को निशाना, क्या है पूरा मामला

Hasin Jahan: भारतीय टीम के धांसू खिलाड़ी मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां आये दिन विवादों में रहती हैं। यह भी हो सकता है कि उनको विवादों में रहना पसंद भी हो। पूरी तरह से हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इन्स्टाग्राम पर उनकी लाइफ से जुड़े पोस्ट आते रहते हैं।

ताजा मामला भी इन्स्टाग्राम पर उनसे जुड़ी एक पोस्ट का ही है। हसीन जहां ने खूबसूरत बंगाली परिधान पहनकर फोटो क्लिक की और इसे इन्स्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फोटो में पीछे उन्होंने कोलकाता की आइकोनिक येलो टैक्सी को भी रखा हुआ है।

hasin jahan

साड़ी पहने हुए हसीन जहां खूबसूरत तो लग रही हैं लेकिन फोटो के कैप्शन में इनडायरेक्ट तरीके से मोहम्मद शमी को निशाने बनाने जैसी कहानी प्रतीत होती है। शमी को निशाना बनाने पर उनके फैन्स हमेशा से ही तैयार रहते हैं और ट्रोल करना शुरू कर देते हैं।

इस बीच हसीन जहां ने अपने पोस्ट में कैप्शन के अंदर लिखा कि अल्लाह हमेशा से मेरे ऊपर तेरा करम रहा है। तेरा जितना भी शुक्र करूँ, यह कम ही होगा। तुम हमेशा मुझे अपनी रहमत का साया बरकरार रखना। अब इस पोस्ट को शमी के फैन्स ने ठीक नहीं माना।

शमी के फैन्स का मानना है कि जानबूझकर हसीन जहां अपने पोस्ट में इस तरह की बातें लिखती हैं और खुद को लाइमलाईट में रखने का प्रयास करती हैं। हालांकि शमी की तरफ से कभी हसीन जहां को कोई जवाब नहीं दिया जाता लेकिन उनके फैन्स मोर्चा संभाल लेते हैं। हालांकि हसीन जहां के लिए अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल भी किया गया है।

Hasin Jahan के लिए अशोभनीय कमेन्ट

एक कमेन्ट इतना भद्दा किया गया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा नहीं होगा। यहाँ तक कह दिया गया कि दुश्मन मिले हज़ार बीवी ना मिले छिनार। यह बिलकुल आपत्तिजनक शब्द है और एक सभ्य समाज में इन शब्दों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए भी कोई हमदर्दी नहीं होनी चाहिए।

Hasin Jahan ने क्या जवाब दिया?

हालांकि हसीन जहां ने ट्रोल्स की बातों का कोई जवाब नहीं दिया लेकिन लिमिट में रहकर की जाने वाली चीजें ठीक होती हैं। असभ्य भाषा शैली का इस्तेमाल ठीक नहीं है क्योंकि हसीन जहां भी किसी की बहन, बेटी और माँ हैं। सोशल मीडिया पर लोगों की सोच सामने आ ही जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+