ध्रुव जुरेल के टैटू का क्या है राज? शतक जड़ने के बाद खुद किया खुलासा, काफी भावुक है कहानी

Dhrurv Jurel: कोलंबो टेस्ट में ध्रुव जुरेल के बल्ले से निकला शतक सिर्फ उनके करियर की खास पारी नहीं थी, बल्कि उनके परिवार की विरासत को सम्मान देने वाला एक भावुक पल भी बन गया। श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शतक पूरा करने के बाद उनका जश्न चर्चा में है।

शतक पूरा होते ही जुरेल ने पहले सलामी दी और फिर अपनी बांह पर बने टैटू को दिखाते हुए बाइसेप्स फ्लेक्स किए। उनकी बांह पर जय जवान, जय किसान लिखा हुआ है। इस खास टैटू और सेलिब्रेशन के पीछे उनके पिता और दादा से जुड़ी कहानी है।

dhruv jurel

जुरेल ने दिन का खेल खत्म होने के बाद बताया कि उनके दादा किसान थे, जबकि उनके पिता भारतीय सेना में रहे हैं। यही वजह है कि शतक के बाद किया गया सलाम उनके लिए महज जश्न का हिस्सा नहीं था। वह अपने परिवार की जड़ों और दोनों पीढ़ियों को सम्मान देना चाहते थे।

कोलंबो में जुरेल ने बेहद धैर्य के साथ बल्लेबाजी की और नाबाद 115 रन बनाकर भारतीय पारी को मजबूती दी। भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। जुरेल की पारी में आक्रामकता के बजाय कंडीशंस और स्थिति को समझकर बैटिंग का अंदाज दिखा।

दूसरे छोर पर ऋषभ पंत अपने अंदाज में तेजी से रन बना रहे थे। दोनों के बीच 112 रनों की अहम साझेदारी हुई। पंत ने 63 रन की तेज पारी खेली, जबकि जुरेल ने अपनी लय नहीं बदली और जरूरत के अनुसार ही जोखिम उठाए।

जुरेल ने पंत के साथ बल्लेबाजी के दौरान उनकी सलाह को भी काफी अहम बताया। उनके मुताबिक पंत के पास भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में खेलने का लंबा अनुभव है, इसलिए जब भी कोई परिस्थिति सामने आती है, वह उनसे सलाह लेना पसंद करते हैं।

दूसरे दिन के खेल में पारी घोषित करने के बाद भारतीय टीम ने गेंदबाजी में अपना दमखम दिखाया। भारत ने श्रीलंकाई टीम के दो बल्लेबाजों को 8 रन पर आउट कर दिया। तीसरे दिन का खेल अहम रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+