Who Will Win Today IPL Match: चेन्नई बनाम राजस्थान का मैच कौन जीतेगा? हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी

IPL 2025 का लीग स्टेज अब समापन की ओर है और आज का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच है, दोनों टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। भले ही यह 'डेड-रबर' हो, लेकिन दोनों टीमें सीजन को सम्मान के साथ खत्म करने की कोशिश करेंगी।

आईपीएल इतिहास में चेन्नई और राजस्थान अब तक 30 बार आमने-सामने हो चुके हैं, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 मुकाबले जीते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स 14 बार विजयी रही है।

MS Dhoni and R Jadeja

हालांकि, साल 2020 से अब तक का रिकॉर्ड देखें तो राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है- पिछले 9 मुकाबलों में से 7 राजस्थान ने अपने नाम किए हैं। यानि पिछले कुछ वर्षों में राजस्थान ने चेन्नई के खिलाफ अपना दबदबा बढ़ाया है।

फॉर्म में कौन पीछे, कौन आगे?
चेन्नई इस सीजन अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम 13 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीत सकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे बनी हुई है। दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स भी कुछ खास नहीं कर पाई- 13 में से 10 मुकाबले हार चुकी है और सिर्फ नेट रन रेट के दम पर चेन्नई से ऊपर है। खास बात यह है कि राजस्थान ने 9 में से 8 मैच तब गंवाए जब वह लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

कौन खिलाड़ी बना सकते हैं फर्क?
चेन्नई की ओर से रविंद्र जडेजा इस सीजन नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 58.33 की औसत और 145+ की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। वहीं राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को रविचंद्रन अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी के खिलाफ दिक्कतें आती रही हैं।

दूसरी तरफ, नाथन एलिस ने सैमसन को 11 गेंदों में दो बार आउट किया है और सिर्फ 12 रन ही दिए हैं। राजस्थान की स्पिन बॉलिंग इस सीजन असरदार नहीं रही है, लेकिन रियान पराग की पार्ट टाइम गेंदबाजी जडेजा के खिलाफ काम आ सकती है क्योंकि जडेजा स्पिन के खिलाफ स्ट्रगल करते नजर आए हैं।

क्या कहती है पिच और मौसम की रिपोर्ट?
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर रन बनते हैं, खासकर दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान होती है। पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने यहां 200 रन का टारगेट भी आराम से चेज किया था। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकती है। दिल्ली में आज का मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, हल्की आंधी या बारिश की भी संभावना है, लेकिन मैच में बहुत ज्यादा बाधा की उम्मीद नहीं है।

कौन जीत सकता है आज का मैच?
इस सीजन दोनों टीमें खराब दौर से गुजर रही हैं, लेकिन राजस्थान रॉयल्स हाल के सालों में चेन्नई के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करती आई है और आज भी उसी आत्मविश्वास के साथ उतरेगी। हालांकि, चेन्नई की स्पिन जोड़ी और जडेजा की बल्लेबाजी उन्हें बढ़त दिला सकती है।

अगर राजस्थान पहले बल्लेबाजी करती है और 180+ का स्कोर खड़ा करती है तो उनके जीतने की संभावना अधिक होगी। लेकिन टॉस और परिस्थितियों के अनुसार मैच का रुख बदल सकता है। इस लिहाज से आज का मुकाबला बेहद करीबी होने की उम्मीद है और हल्का सा पलड़ा राजस्थान की ओर झुका नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+