AFG vs IRE: अफगानिस्तान-आयरलैंड के बीच मैच में कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड
Afghanistan vs Ireland 1st T20: आयरलैंड और अफगानिस्तान की टीमें तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में आज शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में सामने-सामने होंगी। पहला मैच हर सीरीज में ख़ास होता है, इस वजह से दोनों टीमों का प्रयास यही रहेगा कि पहला मैच जीतकर लीड हासिल की जाए।
अफगानिस्तानी टीम ने एकदिवसीय सीरीज में दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी। एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस स्थिति को देखा जाए, तो आयरिश टीम के ऊपर निश्चित रूप से दबाव देखने को मिलेगा। हालांकि आयरिश टीम को कम नहीं आँका जा सकता।

काफी समय तक टीम से बाहर रहने के बाद अफगानिस्तानी टीम में राशिद खान की वापसी हो गई है। चोट से रिकवरी के बाद राशिद खान वापस आए हैं। ऐसे में अफगान टीम को और मजबूती मिली है। इन सबके बाद भी इस मुकाबले में कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा सकती है।
अफगानिस्तान vs आयरलैंड हेड टू हेड
आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच टी20 मैचों में हुई टक्कर में अफगान टीम आगे रही है। दोनों टीमों के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक 23 बार टक्कर हुई है। इस दौरान अफगानिस्तानी टीम ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है। आयरलैंड की टीम को 7 मैचों में जीत दर्ज करने का मौका मिला है।
अफगानिस्तान vs आयरलैंड टी20 में कौन जीतेगा
इस मैच में अफगानिस्तानी टीम का पलड़ा भारी दिख रहा है। अफगानी टीम ने हालिया समय में सबसे छोटे प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राशिद खान के आने से इस टीम को और ज्यादा मजबूती मिलेगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि अफगानिस्तान टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सकती है।
अफगानिस्तान vs आयरलैंड मैच कहाँ देखें
अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच मैच का भारत में कहीं सीधा प्रसारण नहीं होगा। इस मैच के लिए यूरो स्पोर्ट्स टेलीविजन प्रसारक है लेकिन भारत में टेलीकास्ट नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications