Who Will Win RR vs MI Match: राजस्थान बनाम मुंबई का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी
Who Will Win RR vs MI Match: आईपीएल 2025 के 50वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे। मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जहां एक तरफ मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में है, वहीं राजस्थान के लिए यह मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है। ऐसे में सवाल उठता है कि इन दोनों टीमें में से किसका पलड़ा भारी है?
आज के मैच में कप्तान संजू सैमसन की वापसी की उम्मीद है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सिर्फ 14 साल की उम्र में रिकॉर्ड शतक जड़ने वाले वैभव अब हर किसी के फेवरेट बन चुके हैं।

MI vs RR: हेड-टू-हेड: आंकड़े बताते हैं कांटे की टक्कर
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
- मुंबई ने 15 बार जीत दर्ज की है।
- राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं।
यानि अब तक का रिकॉर्ड बेहद करीबी रहा है, लेकिन मुंबई का मामूली सा पलड़ा भारी दिखता है। हालांकि, जयपुर की बात करें तो यहां का रिकॉर्ड राजस्थान के पक्ष में है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमें अब तक 8 बार भिड़ चुकी हैं, जिनमें से 6 मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं और सिर्फ 2 ही मैचों में मुंबई को जीत मिली है।
MI vs RR: मौजूदा फॉर्म: मुंबई की लय और राजस्थान की लड़ाई
मुंबई इंडियंस ने पिछले 5 मैच लगातार जीते हैं और टॉप-2 में पहुंचने के इरादे से उतरेंगे। कप्तान हार्दिक पंड्या की अगुवाई में टीम का बैलेंस शानदार दिख रहा है। वहीं राजस्थान ने भले ही पिछले मैच में गुजरात को हराकर जीत का स्वाद चखा हो, लेकिन टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर है और सिर्फ चमत्कार से ही वापसी कर सकती है।
X-Factor: वैभव बनाम बुमराह
राजस्थान की सबसे बड़ी उम्मीद है 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, जिन्होंने पिछले मैच में धमाकेदार शतक जड़ा था। वहीं मुंबई के पास है जसप्रीत बुमराह, जो इस समय दुनिया के सबसे घातक गेंदबाजों में से एक हैं। यह भिड़ंत अनुभव बनाम जूनून जैसी होगी।
MI vs RR: किसका पलड़ा भारी?
फॉर्म, स्क्वॉड डेप्थ और मोमेंटम को देखते हुए मुंबई इंडियंस की जीत की संभावना ज्यादा लग रही है। लेकिन अगर वैभव सूर्यवंशी फिर से कमाल कर गए और संजू सैमसन वापसी में रंग दिखा गए, तो राजस्थान भी उलटफेर कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications