Who Will Win MI vs GT Match: कौन जीतेगा आज IPL का सबसे बड़ा मुकाबला! जानें किसका पलड़ा भारी?

IPL 2025 के नौवें मुकाबले में शनिवार, 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगे। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों टीमें अपने पहले मैच हार चुकी हैं और अब जीत की राह पर लौटना चाहेंगी।

गुजरात टाइटन्स को अपने पहले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 244 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए साई सुदर्शन (74 रन) और जोस बटलर (54 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम जीत नहीं पाई। उनकी गेंदबाजी भी कमजोर रही, क्योंकि पंजाब के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाए।

who will win mi vs gt match

दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार मिली थी। बल्लेबाजी में संघर्ष करते हुए MI सिर्फ 155/9 का स्कोर बना सकी। हालांकि, उनके गेंदबाजों ने शानदार कोशिश की, लेकिन CSK ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। अच्छी खबर यह है कि कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हो चुकी है, जो अपनी पूर्व टीम GT के खिलाफ खेलते नजर आएंगे।

कौन रहेगा मैच का हीरो?
गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में उन्होंने 74 रनों की शानदार पारी खेली थी। वह इस मुकाबले में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जबकि सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी टीम की जीत में योगदान देना चाहेंगे।

GT vs MI Head to Head: किसका पलड़ा भारी?

गुजरात टाइटन्स (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अब तक कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें गुजरात ने 3 और मुंबई ने 2 मैच जीते हैं।

अहमदाबाद में GT का जलवा

अगर बात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की करें तो यहां GT का रिकॉर्ड एकतरफा रहा है। गुजरात ने इस मैदान पर MI के खिलाफ खेले गए तीनों मैच जीते हैं, जिसमें IPL 2023 का क्वालिफायर 2 भी शामिल है।

टॉस बनेगा गेम चेंजर

अब तक खेले गए हर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। यानी टॉस इस मैच में भी अहम भूमिका निभाएगा।

GT vs MI: Dream11 Prediction - कौन मारेगा बाजी?

गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में हैं, आइए बिना किसी देरी के जानते हैं किसका पलड़ा भारी रहेगा?

गुजरात टाइटन्स (GT) की ताकत और कमजोरी

मजबूत गेंदबाजी अटैक: कागज पर GT के पास शानदार गेंदबाज हैं, लेकिन पंजाब किंग्स के खिलाफ उनकी बॉलिंग फ्लॉप रही थी।
शुभमन गिल और साई सुदर्शन की फॉर्म: बल्लेबाजी में ये दोनों मजबूत कड़ी हैं, लेकिन टीम को मिडल ऑर्डर में और स्टेबिलिटी चाहिए।

मुंबई इंडियंस (MI) की ताकत और कमजोरी

बेहतर बैलेंस वाली टीम: MI का ओवरऑल कॉम्बिनेशन मजबूत नजर आता है, खासकर इस पिच के लिए।
हार्दिक पांड्या की वापसी: कप्तान हार्दिक पंड्या वापसी कर चुके हैं और अपने पूर्व फ्रेंचाइज़ी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे मैच और दिलचस्प हो सकता है।

Take a Poll

Who Will Win MI vs GT Match: कौन जीतेगा यह मुकाबला?

पिच और टीम बैलेंस को देखते हुए मुंबई इंडियंस (MI) के जीतने की संभावना ज्यादा लग रही है। गुजरात को अपने गेंदबाजों को सुधारना होगा, वरना MI इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सकती है। और फिर क्रिकेट वैसे भी अनिश्चितताओं का खेल है। इसमें किसी भी पल मैच का रुख बदल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+