IND vs CAN, Head to Head: भारत बनाम कनाडा का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IND vs CAN, Head to Head: भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के अपने अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच में कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। रोहित शर्मा की टीम पहले ही सुपर 8 चरणों के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को परखने की कोशिश करेगी। इस रोमांचक मैच से पहले दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।
भारतीय टीम ने तेज गेंदबाजी के मामले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने पिछले तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। अक्षर पटेल बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा की सीनियर तिकड़ी कैरेबियाई द्वीपों में टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कुछ विश्वसनीय प्रदर्शन करेगी।

भारत बनाम कनाडा का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम कनाडा के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इन दोनों टीमों ने टी20 प्रारूप में पहले कभी मुकाबला नहीं किया है। दोनों टीमें इस फॉर्मेंट में पहली बार आमने-सामने होंगे। भारत और कनाडा अपने ग्रुप-स्टेज को अच्छी तरह से खत्म करना चाहेंगी।
कनाडा पाकिस्तान से हार के बाद इस मुकाबले में उतर रहा है, जहां आरोन जॉनसन ने शानदार बल्लेबाजी की थी। दूसरी ओर, भारत को कोई बदलाव करने की जरूरत नहीं है, लेकिन अपने शेष खिलाड़ियों को मौका देने से उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। कुलदीप यादव इस मैच में रवींद्र जडेजा या अक्षर पटेल में से किसी एक की जगह ले सकते हैं, जबकि युजवेंद्र चहल को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने न्यूयॉर्क की पिच पर तीन मैच खेले हैं।
ये भी पढ़ें- IND vs CAN: आज के T20 World Cup 2024 मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
भारत बनाम कनाडा का मैच कौन जीतेगा?
दरअसल, दोनों की वर्तमान फॉर्म को देखने से स्पष्ट है कि भारत इस मैच को जीतने का प्रबल दावेदार है। कनाडा के लिए भारतीय गेंदबाजों से निपटना मुश्किल होगा। ऐसे में ये मैच टीम इंडिया के जीतने की पूरी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications