Who Will Win DC vs MI Match: दिल्ली बनाम मुंबई का मैच कौन जीतेगा? जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका दबदबा

Who Will Win DC vs MI Match: आईपीएल 2025 में आज रविवार, 13 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मैच खेला जाएगा। DC इस सीजन पहली बार अपने असली होम ग्राउंड पर उतरेगी और इससे टीम के आत्मविश्वास को जबरदस्त बूस्ट मिलने वाला है। एक्शन से पहले दोनों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं।

अक्षर पटेल की अगुवाई में दिल्ली चार लगातार जीतों के साथ न केवल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है, बल्कि अब तक टूर्नामेंट की इकलौती अजेय टीम बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या की मुंबई इंडियंस 5 में से सिर्फ 1 मैच जीत सकी है और बुरी तरह जूझ रही है।

mumbai indians

हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

  • IPL इतिहास में DC और MI के बीच कुल 35 मुक़ाबले खेले गए हैं।
  • मुंबई इंडियंस ने 19 बार बाजी मारी है
  • दिल्ली ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है

हाल के वर्षों में दोनों टीमों के बीच टक्कर लगभग बराबरी की रही है। 2022 से अब तक, 5 में से 3 मैच MI ने और 2 मैच में दिल्ली ने जीते हैं। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने 12 में से 7 बार मुंबई को हराया है, जिसमें 2024 की जीत भी शामिल है।

दिल्ली (DC) की ताकत

दिल्ली की इस जीत की लकीर में KL राहुल का रोल सबसे बड़ा रहा है। उनका स्ट्राइक रेट पावरप्ले में 180 का है।साथ ही 28% की बाउंड्री रेट उन्हें बेहद खतरनाक बनाती है। टीम के मिडल और लोअर ऑर्डर में आशुतोष शर्मा जैसी नई खोज ने टीम को गहराई दी है।

बॉलिंग में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का कॉम्बिनेशन शानदार रहा है, खासकर डेथ ओवर्स में जहां दिल्ली का इकॉनमी रेट 8.51 है जोकि लीग में बेस्ट।

मुंबई (MI) की कमजोरी
मुंबई के लिए सबसे बड़ी चिंता रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की खराब फॉर्म है। उन्होंने पिछली 11 IPL पारियों में सिर्फ एक बार 20+ रन बनाए हैं। रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का स्ट्राइक रेट भी निराशाजनक रहा है। बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी के बावजूद MI ने अब तक पावरप्ले में सिर्फ 6 विकेट ही झटके हैं।

Take a Poll

आज के मैच में कौन मारेगा बाजी?
टॉस इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकता है, खासकर अगर दूसरी पारी में ओस (dew) पड़ती है। लेकिन अगर दोनों टीमों की फॉर्म और प्रदर्शन पर नजर डालें, तो दिल्ली कैपिटल्स (DC) ज्यादा बैलेंस और लगातार जीत दर्ज करने वाली टीम दिख रही है। इस वजह से इस मैच में दिल्ली को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+