DC vs MI, Pitch Report: आज बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
IPL 2025 में दिल्ली वालों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है! दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इस सीजन पहली बार अपने घरेलू मैदान पर पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से भिड़ेगी। मैच तो हाई-वोल्टेज होने वाला है ही, लेकिन असली सवाल है- पिच किसका साथ देगी? पहली बार इस्तेमाल हो रही पिच क्या बनाएगी बल्ले का खेल या फिर देगी गेंदबाजों को राहत?
IPL शुरू होने से पहले ही दिल्ली में अप्रत्याशित बारिश और धूलभरी आंधियों ने एंट्री ले ली और इसका खामियाजा मुंबई इंडियंस को भुगतना पड़ा। लगातार दो दिन तक उनकी प्रैक्टिस रुकती रही। वहीं दिल्ली कैपिटल्स पूरे जोश में हैं। चार जीत के साथ वो फिलहाल IPL 2025 की इकलौती अजेय टीम बनी हुई है।

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आज बिल्कुल नई और ताजा सतह (Fresh Surface) देखने को मिलेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एकदम सपाट और बल्लेबाजों के लिए मददगार (Flat and Batter-Friendly) पिच होगी। यानी उम्मीद की जा रही है कि यहां बड़े स्कोर (high-scoring game) देखने को मिल सकते हैं। गेंदबाजों के लिए ज़्यादा कुछ नहीं, उन्हें अपनी लाइन-लेंथ से ही गेम में बने रहना होगा।
मौसम का हाल (Weather Forecast)
आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। तापमान लगभग 28°C रहेगा और हवा की रफ्तार 6 किमी/घंटा के आसपास रहने की उम्मीद है। यानी मौसम मैच के लिहाज से एकदम सही रहेगा, क्योंकि ना बारिश की टेंशन होगी और ना ही धूलभरी हवा की परेशानी होगी।
दिल्ली कैपिटल्स टीम: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुरा विजय, मनवंत विजय। कुमार एल, माधव तिवारी।
मुंबई इंडियंस टीम: विल जैक, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, विग्नेश पुथुर, रोहित शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज बावा, सत्यनारायण राजू, बेवन जैकब्स, रॉबिन मिंज, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत, मुजीब उर रहमान, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications