IND vs BAN: कौन मचाएगा आज के मैच में बल्ले से तबाही? 3 भारतीय बल्लेबाजों में जोरदार टक्कर
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज हैदराबाद में तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला खेला जाना है। टीम इंडिया ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली है। तीसरे मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया यहां क्लीन स्वीप करने का प्रयास करेगी।
भारतीय टीम में टॉप ऑर्डर से लेकर निचले क्रम तक बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली में पिछले मैच के दौरान धमाल देखने को मिला था। बल्लेबाजों ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए बड़ा स्कोर खड़ा किया था। बांग्लादेश की टीम इससे दबाव में आ गई थी। आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले संभावित तीन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानना चाहिए।

अभिषेक शर्मा- पिछले दो मैचों में अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश रहा है। आज उनके बल्ले से रन आने की उम्मीद है। वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएं, तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। अभिषेक शर्मा को हैदराबाद में खेलने का लम्बा अनुभव है। हैदराबाद के लिए उन्होंने आईपीएल में काफी धमाल मचाया है। उनके बल्ले से आज रनों की बरसात देखने को मिल सकती है।
नितीश रेड्डी- पिछले मैच में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। नितीश रेड्डी ने दिल्ली में 74 रन बनाते हुए भारतीय टीम को संभाल लिया था। आज भी वह अपनी बैटिंग से धमाका कर सकते हैं। वह भी सनराइजर्स हैदराबाद से ही आते हैं। उनके बल्ले से तूफानी बैटिंग देखने को मिल सकती है। वह तेज बैटिंग के लिए जाने जाते हैं।
रिंकू सिंह- दिल्ली में रिंकू का बल्ला जमकर चला था। नितीश रेड्डी के साथ मिलकर रिंकू सिंह ने शतकीय भागीदारी की थी। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई थी। रिंकू सिंह इस समय अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में अगर कुछ बल्लेबाज जल्दी आउट होते हैं, तो उनका बल्ला आग उगल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications