IPL Auction: कौन था आईपीएल इतिहास में सबसे पहले बिकने वाला खिलाड़ी? कम उम्र में छोड़ गया दुनिया
IPL Auction: आईपीएल नीलामी का इवेंट हो तो पुरानी बातें करना भी कई बार अच्छा होता है। साल 2008 में शुरू हुआ यह इवेंट समय के साथ बढ़ता चला गया। टीमें भी बढ़ी और प्लेयर्स में भी वृद्धि हुई। इसके अलावा पैसों की बारिश भी बढ़ती चली गई। वर्ल्ड की लोकप्रिय लीगों में एक नाम आईपीएल का भी है।
साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी और वह इवेंट मुंबई में हुआ था। उस दौरान वर्ल्ड क्रिकेट के कई दिग्गजों के लिए बोली लगी थी। महेंद्र सिंह धोनी भी उसी आईपीएल में नीलामी पूल का हिस्सा थे। हालांकि धोनी नीलामी में थे लेकिन उस दौरान सबसे पहले सोल्ड होने वाला खिलाड़ी कोई दूसरा ही था।

क्रिकेट प्रेमियों के लिए दुःख की बात तो यह है कि सबसे आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे पहले बिकने वाला खिलाड़ी अब इस दुनिया में नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न सबसे पहले बिके थे। आईपीएल की पहली चीजों का जिक्र होता है, तो वॉर्न का नाम अवश्य आता है। 2022 में उनका निधन हुआ था। वह उस समय थाईलैंड में थे और हार्ट अटैक से वह 52 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए।
उस समय शेन वॉर्न को 4 लाख 50 हजार यूएस डॉलर में राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। उस समय के हिसाब से यह रकम 1 करोड़ 80 लाख बैठती है। आज के हिसाब से करीबन 3 करोड़ 80 लाख में शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स ने बोली लगाकर अपने साथ शामिल कर लिया था।
खास बात तो यह भी है कि राजस्थान रॉयल्स ने शेन वॉर्न को अपने साथ शामिल करने के अलावा टीम की कप्तान भी सौंप दी थी। वॉर्न इस टीम के पहले कप्तान थे और उसी सीजन राजस्थान रॉयल्स ने टाइटल अपने नाम किया था। उसके बाद अब तक राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल में खिताबी जीत नसीब नहीं हुई है।
-
Racism in Cricket: 'काला है तो जूते साफ कर'! पूर्व क्रिकेटर के इस आरोप से क्रिकेट जगत शर्मसार, BCCI में खलबली -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications