Net Worth: शुभमन गिल और ईशान किशन में से कौन है ज्यादा अमीर? हैरान कर देगी दोनों दिग्गजों की नेटवर्थ

Shubman Gill And Ishan kishan Net Worth: आज हम टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल और ईशान किशन की नेटवर्थ पर एक नजर डालेंगे और जानेंगे कि मैदान के बाहर अमीरी के मामले में कौन-किसपर भारी है।

दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों क्रिकेट अच्छे दोस्त भी हैं। दोनों खिलाड़ी मैदान पर और मैदान के बाहर भी एक-दूसरे के साथ घूमने-फिरने और खाने जाते हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच का रिश्ता फैंस को भी काफी पसंद आता है। दोनों खिलाड़ियों के नाम डबल सेंचुरी दर्ज हैं।

ishan kishan and shubman gill

शुभमन गिल सबसे कम उम्र में तीनों फ़ॉर्मैट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान किशन ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ दोहरा शतक लगाया है। दोनों खिलाड़ियों के बीच सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे की चुटकी लेने-देने का चलन है।

भारतीय युवा क्रिकेटर गिल ने छोटी उम्र से ही अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और कम समय में ही प्रसिद्धि हासिल कर ली। गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। उनके पिता लखविंदर सिंह एक किसान हैं। उनकी मां कीरत गिल एक हाउस वाइफ है। उनकी एक बड़ी बहन हैं जिसका नाम शहनील गिल है। गिल के क्रिकेट में आने से पहले उनके परिवार की आय का मुख्य सोर्स कृषि था।

शुभमन गिल की नेटवर्थ कितनी है?
शुभमन गिल की कुल संपत्ति लगभग 34 करोड़ रुपये है। उनका BCCI के साथ ग्रेड A कॉन्ट्रैक्ट है, जिसके तहत उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने पर प्रति वर्ष 5 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा गिल गुजरात टाइटन्स से हर साल 8 करोड़ रुपये कमाते हैं। साथ ही गिल अलग-अलग ब्रांड का प्रचार करके मोटी कमाई करते हैं। गिल प्रत्येक T20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए 3 लाख रुपये से अधिक कमाते हैं।

ईशान किशन की नेटवर्थ कितनी है?
अगर ईशान किशन की बात करें तो फिलहाल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, दलीप ट्रॉफी में अपने शानदार प्रदर्शन की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले साल से भारत के लिए नहीं खेलने के बावजूद, वह घरेलू टूर्नामेंटों में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। किशन की कुल संपत्ति करीब 62 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसमें विभिन्न स्रोतों से अच्छी खासी कमाई शामिल है।

ईशान किशन की आय मुख्य रूप से आईपीएल में उनकी भागीदारी से आती है, जहां उन्हें 15.25 करोड़ रुपये का वेतन मिलता है। पहले सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट के हिस्से के रूप में, उन्हें बीसीसीआई से वेतन मिलता था। अब, दुलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में खेलते हुए, वह अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं।

ये भी पढ़िए- Net Worth: शुभमन गिल और केएल राहुल में से कौन है ज्यादा अमीर? होश उड़ा देगी दोनों स्टार की नेटवर्थ

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को नहीं किया रिटेन
ईशान किशन, जो इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर हैं, को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेन नहीं किया है। इसका मतलब है कि अब उनका नाम ऑक्शन में आएगा। पिछले सीजन में मुंबई ने उन्हें 15.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। ईशान किशन अपनी शानदार विकेटकीपिंग और तेज-तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

शुभमन और ईशान में से कौन है ज्यादा अमीर?
शुभमन गिल और ईशान किशन दोनों ही युवा और सफल क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रदर्शन के दम पर अच्छी संपत्ति बनाई है। हालांकि, इन दोनों के नेट वर्थ (कुल संपत्ति) का अनुमान विभिन्न स्रोतों से मिलता है और समय-समय पर बदलता रहता है। ईशान किशन की कुल संपत्ति आम तौर पर शुभमन गिल से थोड़ी ज्यादा मानी जाती है, लेकिन दोनों के पास ही अच्छा खासा धन है, और दोनों के करियर के आने वाले वर्षों में उनकी संपत्ति में और वृद्धि हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+