देश की करेंसी नोट पर छपने वाला इकलौता क्रिकेटर कौन? इतिहास में फिर किसी को नहीं मिला ऐसा सम्मान

Frank Worrell: क्रिकेटरों की तस्वीरें मैदान पर लगते हम सभी ने देखी हैं। स्टैंड्स भी उनके नाम से बनाए जाते हैं। कुछ मौकों पर स्टेडियम का नाम भी क्रिकेटर के नाम कर किया गया है लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि करेंसी नोट पर किसी क्रिकेटर की तस्वीर छपी हो? ऐसा सिर्फ एक ही बार हुआ है।

वेस्टइंडीज से आने वाले क्रिकेटर फ्रैंक वॉरेल की तस्वीर करेंसी नोट के ऊपर छपी थी। यह पहला ही ऐसा घटनाक्रम था, जब किसी क्रिकेटर को इतना बड़ा सम्मान देते हुए देश की सरकार ने नोट के ऊपर तस्वीर लगा दी। भारत में नोट्स के ऊपर महात्मा गांधी का फोटो होता है।

Frank Worrell

साल 1948 में वॉरेल ने वेस्टइंडीज के लिए डेब्यू किया था, वह पहले ऐसे अश्वेत खिलाड़ी थे, जिन्होंने अपना दबदबा कायम किया था। वह समय ऐसा था, जब वेस्टइंडीज में श्वेत क्रिकेटरों का बोलबाला हुआ करता था। सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ बारबाडोस ने 5 के डॉलर पर उनकी फोटो छापी थी।

कौन थे Frank Worrell?

उनका पूरा नाम फ्रैंक मॉर्टिमर मैगलिन वॉरेल था और 1 अगस्त 1924, जमैका में जन्म हुआ था। दुःख की बात तो यह रही कि अल्पायु में ही उनका निधन हो गया। साल 1967 में उनका निधन हो गया था। वह महज 43 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

वेस्टइंडीज की संभाली कमान

वेस्टइंडीज क्रिकेट में अश्वेत क्रिकेटरों को ऊपर लाने में उनका योगदान रहा क्योंकि वह टीम के पहले स्थायी अश्वेत कप्तान बने थे। उन्होंने वेस्टइंडीज टीम को एकजुट नेतृत्व देने के अलावा क्रिकेट को सम्मान की नई ऊंचाई पर ले जाने का कार्य किया था। उनके अलावा अन्य किसी क्रिकेटर की फोटो देश के करेंसी नोट में नहीं लगी। वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कहीं देखने को नहीं मिला।

कैसा रहा था Frank Worrell? का करियर

वॉरेल वेस्टइंडीज के लिए काफी समय तक खेले थे। साल 1948 में डेब्यू करने के बाद वह 51 मैच खेलने में सफल रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 3860 रन आए थे। उन्होंने 9 शतक और 22 अर्धशतक जमाए थे। 261 रन उनका बेस्ट स्कोर था। इससे पता चलता है कि उनकी क्लास क्या थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+