कौन है न्यूजीलैंड का नया फुल टाइम वनडे और टी20 कप्तान? केन विलियमसन को किया रिप्लेस
न्यूजीलैंड ने अब आधिकारिक रूप से अपने वनडे और टी20 कप्तान के नाम की घोषणा कर दी है। केन विलियमसन ने यूएस में टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के कारण कप्तानी छोड़ दी थी। उसके बाद से कीवी टीम के लिए एक नये कप्तान की तलाश थी।
सफेद गेंद फॉर्मेट के लिए कीवी टीम को अब एक 32 वर्षीय खिलाड़ी लीड करने वाला है। इससे पहले भी इस क्रिकेटर ने कीवी टीम को लीड किया है लेकिन आधिकारिक रूप से अब कप्तान बनाया गया है। इससे पहले अस्थायी कप्तान के तौर पर टीम को लीड किया था।

ऑल राउंडर मिचेल सैंटनर अब इस टीम को लीड करने वाले हैं। इस महीने श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के साथ ही मिचेल सैंटनर का फुल टाइम कप्तानी का रोल शुरू हो जाएगा। इसके बाद पाकिस्तान में फरवरी में एकदिवसीय त्रिकोणीय सीरीज भी खेली जानी है।
मिचेल सैंटनर का कब शुरू होगा काम
चैम्पियंस ट्रॉफी की तैयारी के लिए कीवी टीम वहां त्रिकोणीय सीरीज खेलेगी। पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम वनडे और टी20 सीरीज अपने घर में खेलते हुए समर समाप्त करेगी। मिचेल सैंटनर ने कप्तानी मिलने के बाद कहा कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है। सपना होता है कि न्यूजीलैंड के लिए खेलना है लेकिन आपको अपने देश के लिए कप्तानी करने का मौका मिलना बड़ी बात है।
कप्तानी मिलने पर मिचेल सैंटनर का बयान
न्यूजीलैंड के नए कप्तान ने कहा कि यह एक नई चुनौती है और मैं सफेद गेंद क्रिकेट के उस महत्वपूर्ण दौर में शामिल होने के लिए उत्साहित हूं जो हमारे सामने है। हमारे कुछ अनुभवी खिलाड़ियों के करियर का अंतिम पड़ाव होने की वजह से थोड़ा बदलाव हो रहा है।
साउदी ले चुके हैं संन्यास
गौरतलब है कि हाल ही में टिम साउदी ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना अंतिम मुकाबला खेला। भावुक विदाई साउदी को मिली थी। वह अपनी स्विंग गेंदबाजी के दम पर धाकड़ बल्लेबाजों को भी परेशान करते थे।












Click it and Unblock the Notifications