IPL 2025 Retention: कौन है रिटेंशन में सबसे ज्यादा रकम पाने वाला भारतीय? क्यों मिले इतने पैसे

IPL 2025 Retention: आईपीएल रिटेंशन में सभी टीमों ने अपनी स्थिति साफ कर दी। रिटेंशन लिस्ट जारी करने के अंतिम दिन हर टीम के बारे में पता चल गया कि रिटेन और रिलीज होने वाले प्लेयर्स कौन हैं। इस बीच हैरान करने वाली बात यह भी रही कि कुछ प्लेयर्स को काफी धन राशि मिली है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को एक भारी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है। क्लासेन को 23 करोड़ की बड़ी रकम देकर रखा गया है। कमिंस की सैलरी में पिछली बार की तुलना में कमी हुई है। हालांकि उनको भी 18 करोड़ रुपये की धन राशि में रखा गया है।

rohit and dhoni

आरसीबी ने एक बार फिर से विराट कोहली के ऊपर भरोसा जताते हुए उनको एक बड़ा अमाउंट देने का फैसला देते हुए टीम में रखा है। विराट कोहली पर आरसीबी की तरफ से सबसे बड़ी रकम खर्च की गई है। आरसीबी ने उनको 21 करोड़ रुपये की रकम में रिटेन किया है।

भारत से अगर कोई सबसे महंगा खिलाड़ी इस समय है, तो वह विराट कोहली हैं। 21 करोड़ किसी अन्य खिलाड़ी को रिटेंशन में नहीं मिले हैं। सबसे ज्यादा राशि विराट कोहली को मिली है। रोहित शर्मा को 16 करोड़ 30 लाख की रकम के साथ टीम में रखा गया है। हार्दिक पांड्या को उनसे पांच लाख ज्यादा राशि मिली है।

विराट कोहली को इतनी बड़ी राशि में रखने का कारण भी है। वह शुरुआत से ही इसी टीम के लिए खेलते आए हैं। विराट कोहली को आरसीबी छोड़ना नहीं चाहती और फैन्स की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। इस बार फाफ डू प्लेसी को रिलीज करने का फैसला लिया गया है।

खबरों की मानें, तो विराट कोहली को एक बार फिर से कप्तान बनाया जा सकता है। रिटेन लिस्ट में विराट कोहली के अलावा यश दयाल और रजत पाटीदार को रखा है। कोहली को लेकर आरसीबी के पास कोई बड़ा प्लान जरुर है। इस वजह से उनको भारी रकम दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+