Asia Cup 2023: भारत-पाक मैच में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, बनाने होंगे इतने रन

Asia Cup 2023: एशिया कप के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। प्रतिष्ठित कॉन्टिनेंटल कप में भारत का पहला मैच दो सितंबर को पाकिस्तान के साथ होना है। वनडे एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अब तक 13 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान इंडिया ने सात और पाक टीम ने पांच मैच जीते, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। एक बार फिर जब दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी, तब कप्तान रोहित शर्मा एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं।

दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अगर शतकीय पारी खेल जाते हैं, तब वह पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे। एशिया कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा का नाम सबसे ऊपर है। रणतुंगा ने बतौर कप्तान 13 मैचों में 74.24 की औसत से 594 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक भी दर्ज है।

Asia Cup 2023

दूसरे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी का नाम है। एमएस धोनी ने बतौर कप्तान 14 मैचों में 579 रन बनाए हैं। कैप्टन कूल ने 82.71 की औसत से ये उपलब्धि अपने नाम की है। इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी और एक सेंचुरी भी जड़ी है। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली का नाम है। गांगुली ने एशिया कप में बतौर कप्तान 9 मैचों में 400 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम तीन फिफ्टी ओर एक सेंचुरी दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Asia Cup में किसके नाम है सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड, जानें टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम

एशिया कप इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है। उन्होंने भारत के लिए 5 मैचों में 317 रन बनाए हैं। हिटमैन के नाम एक शतक भी दर्ज है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा 83 रन बना लेते हैं, तो वह एशिया कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+