कौन हैं श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा? किस वजह से किया KKR को ट्रोल, वीडियो हुआ वायरल
Who is Shreyas Iyer Sister: आईपीएल में केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला बारिश की वजह से नहीं हो पाया। टॉस के बाद से लगातार बारिश ने गेम धो दिया और अंपायरों ने मुकाबला रद्द करने की घोषणा कर दी। इस बीच श्रेयस अय्यर की बहन ने एक पोस्ट शेयर करते हुए केकेआर का मजाक बनाया है।
श्रेयस अय्यर की बहन का पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है, इसमें मैच रद्द होने पर चुटकी ली है। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों के मन में श्रेयस अय्यर की बहन के बारे में जानने की जिज्ञासा भी बढ़ गई है कि आखिर किस वजह से उन्होंने अजिंक्य रहाणे की टीम का मजाक बनाया।

कौन हैं श्रेयस अय्यर की बहन?
श्रेयस अय्यर की बहन का नाम श्रेष्ठा अय्यर है। वह पेशे से एक प्रोफेशनल डांसर और कोरियोग्राफर हैं। श्रेष्ठा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने भाई श्रेयस के साथ डांस रील और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
KKR का क्यों उड़ाया मजाक
श्रेष्ठा ने एक तरह से केकेआर के ऊपर तंज कसा क्योंकि चैम्पियन बनने के बाद टीम ने कप्तान श्रेयस अय्यर को बाहर कर दिया था, इसके बाद वह आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स में शामिल हो गए थे। सोमवार का मैच रद्द होने के बाद श्रेष्ठा ने वीडियो पोस्ट किया, उसमें कह रही हैं कि हम पंजाबियों का दिल तो बड़ा होता है। लो एक अंक दे दिया। मतलब था कि मैच रद्द होने से एक अंक ले लो। पिछले दो मैच लगातार हारने के बाद केकेआर को एक अंक मिल गया। उस पर यह तंज था कि बारिश ने बचा लिया, वरना एक अंक नहीं मिलता।
आईपीएल में संघर्ष कर रही रहाणे की टीम
आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए अब तक का सफर काफी खराब रहा है। टीम अपने शुरुआती मैचों में संघर्ष करती दिखी है। दो मैचों में लगातार हार का सामान करना पड़ा है। तीसरा मैच रद्द होने से भी कोई ज्यादा फायदे वाली बात नहीं है, सिर्फ तालिका में खाता खुला है।
केकेआर वर्तमान में अंक तालिका में निचले पायदानों पर संघर्ष कर रही है। टीम की बल्लेबाजी (विशेषकर फिन एलन और कैमरून ग्रीन) अभी तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। पंजाब किंग्स को एक अंक से फायदा मिला, आरसीबी की जगह पंजाब ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications