Shivam Dube की पत्नी जादुई आवाज से करती हैं मोटी कमाई! जानिए आखिर कितनी संपत्ति की हैं मालिक

Who is Shivam Dube's Wife: भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शिवम दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे के टी-20 करियर का यह चौथा अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने शिवम दुबे को रन आउट कर पवेलियन भेजने का काम किया। उन्होंने इस मुकाबले में 53 रन जोड़ने में कामयाबी हासिल की।

कौन हैं शिवम दुबे की पत्नी (Who is Shivam Dube's Wife)

शिवम दुबे की जबरदस्त बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज की। इस जीत के बाद शिवम दुबे को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। इस बीच शिवम दुबे की वाइफ अंजुम खान भी सुर्खियों में आ गई हैं। 2 सितंबर 1986 को उत्तर प्रदेश में जन्मी अंजुम खान अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से ललित कला में डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही अंजुम ने मॉडलिंग और अभिनय की दुनिया में अपने लिए एक अलग पहचान बनाई है।

Shivam Dube 1

जादुई आवाज से करती हैं कमाई

अंजुम खान कई हिंदी धारावाहिकों और संगीत एल्बमों में नज़र आ चुकी हैं। इसके अलावा अंजुम ने अपने करियर का विस्तार करते हुए बॉलीवुड फिल्मों के लिए वॉयस-ओवर का काम भी किया है, जहां वह स्क्रिप्ट को जीवंत बनाने के लिए अपनी आवाज़ देती हैं। अपनी आवाज की जादू से वह आज भी मोटी कमाई करती हैं। वॉयस ओवर आर्टिस्ट के रूप में वह अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

अंजुम खान की कुल संपत्ति

अपनी सफलता के बावजूद अंजुम ने अपनी लाइफ स्टाइल को काफी सरल रखा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2024 तक उनकी अनुमानित कुल संपत्ति 1-2 करोड़ रुपये के बीच बताई गई है। अलग धर्म में शादी करने के बाद भी अंजुम को उनके परिवार का साथ मिला है, जिसमें भाई-बहन काज़िम खान, कामरान खान, सादिया खान और सिनेम किराज़ शामिल हैं।

धोनी की फैन हैं दुबे की पत्नी

16 जुलाई, 2021 को हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी करने से पहले अंजुम लंबे समय से शिवम दुबे की प्रेमिका थीं। दंपति ने फरवरी 2022 में अपने पहले बच्चे, एक बेटे को जन्म दिया। वह धोनी की बहुत बड़ी फैन हैं। धोनी के लिए उनका जुनून आम फैन के मुकाबले काफी ज्यादा है। धोनी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+