IND vs ENG, 4th T20I: हार्दिक की हार्ड हिटिंग और दुबे की दमदार वापसी, भारत ने खड़ा किया 181 का स्कोर
India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में हार्दिक पांड्या और शिवम दूबे के अर्धशतक की बदौलत नौ विकेट खोकर 181 रन बनाए हैं।
शुरुआत में ही लगे तीन बड़े झटके
पाकिस्तान मूल के इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने अपने पहले ओवर में तीन विकेट झटके और भारत के टॉप ऑर्डर को हिला दिया। उन्होंने संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) को अपने पहले ओवर में आउट किया।

हार्दिक और दुबे ने की 87 रन की साझेदारी
खराब शुरुआत के बाद, भारत 79 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में था। तभी हार्दिक और दुबे ने 87 रन की साझेदारी कर टीम को मुश्किल से उबारा। हार्दिक 30 गेंदों पर 53 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुबे ने 34 गेंदों पर 53 रन बनाए।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद ने पारी के दूसरे ओवर में तीन विकेट चटकाकर भारत को शुरुआती झटके दिए और मेजबान टीम के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया।
भारत (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
इंग्लैंड टीम: फिलिप साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जेमी ओवरटन, ब्रायडन कारसे, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, रेहान अहमद।
भारत टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, ध्रुव जुरेल, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा।












Click it and Unblock the Notifications