श्रीलंका दौरे के लिए रवींद्र जडेजा की वापसी, दो खिलाड़ी बाहर, कौन हैं सारांश जैन जिनको मिला पहली बार मौका
Who is Saransh Jain: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है, इसमें 33 साल के एक नए नाम को शामिल किया गया है। सारांश जैन को पहली बार टीम में मौका मिला है, इसके पीछे भी एक बड़ी वजह है। भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर भी हो गए हैं।
जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में टीम इंडिया गेंदबाजी में धमाल मचाएगी लेकिन वॉशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी बाहर हो गए हैं। हालांकि बुमराह को भी फिट होने पर ही खेलने का मौका मिलेगा। यही कंडीशन साई सुदर्शन के ऊपर भी लागू होती है।

भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि दिग्गज खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की वापसी हो गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच के दौरान वह टीम में नहीं थे, उस समय रवीन्द्र जडेजा को आराम दिया गया था। श्रीलंका की स्पिन पिचों पर रवींद्र जडेजा कहर बरपा सकते हैं।
कौन हैं 33 साल के सारांश जैन
नए स्पिनर सारांश जैन ने मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के आधार पर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 54 मैचों में उनके नाम 188 विकेट हैं। इसके अलावा उन्होंने 2200 से ज्यादा रन भी बनाए हैं। उनमें दो शतकीय पारियां हैं।
सेंट्रल जोन को पिछले साल दिलीप ट्रॉफी में जीत दिलाने में उनका बेहतरीन योगदान था। 16 विकेट और 136 रन बनाकर उन्होंने अपना बेहतरीन योगदान दिया था। पिछले रणजी सीजन में भी उनके नाम 30 विकेट थे। इस प्रदर्शन के कारण उनको टीम में जगह मिली है। श्रीलंका की स्पिन पिचों पर वह धमाल मचा सकते हैं।
मानव सुथार की जगह बरकरार
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में शामिल हर्ष दुबे को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट खेलने वाले मानव सुथार ने एक बार फिर से अपनी जगह बरकरार रखी है। डेब्यू टेस्ट में उन्होंने धमाकेदार गेंदबाजी की थी।
भारतीय टेस्ट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह का चयन फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।


Click it and Unblock the Notifications
