Who Is Pratika Rawal: कौन हैं CBSE बोर्ड में 92.5% लाने वाली प्रतीका रावल? महज दो मैच में ही छा गईं ये टॉपर
Who Is Pratika Rawal: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। स्मृति मंधाना की नई सलामी जोड़ीदार प्रतिका रावल ने 86 गेंदों में 76 रन की शानदार पारी खेली। यह प्रतिका रावल का इंटरनेशनल क्रिकेट में पहला अर्धशतक था।
कौन हैं प्रतिका रावल (Who Is Pratika Rawal)
दिल्ली के प्रीत नगर की रहने वाली प्रतीका ने अपने कड़ी मेहनत और समर्पण से क्रिकेट की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में जब उन्होंने अपना वनडे डेब्यू किया तो यह उनके लिए यह पल कई मायनों में खास था। प्रतीका का यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उनके कोच और पूरे देश के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा है।

बचपन से ही रहा है क्रिकेट से प्यार
चौथी कक्षा में जब उनका क्रिकेट के प्रति प्यार शुरू हुआ, तो उनके पिता प्रदीप रावल ने यह समझा कि उनकी बेटी को इस खेल में रुचि है और इसके लिए उन्हें सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। प्रदीप रावल, जो दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के बीसीसीआई-प्रमाणित लेवल- II अंपायर हैं, ने अपनी बेटी की इस रुचि को पहचाना और उसे क्रिकेट अकादमी में भेजा, जहां उन्हें कोच श्रवण कुमार से प्रशिक्षण मिला।
CBSE बोर्ड में मिले थे 92.5% नंबर
दिल्ली के बल भारती स्कूल और फिर मॉडर्न स्कूल बाराखंबा रोड में पढ़ाई करते हुए, उन्होंने अपनी पढ़ाई को पूरी गंभीरता से लिया। उनके प्रयासों का परिणाम यह था कि उन्होंने बारहवीं की सीबीएसई परीक्षा में शानदार 92.5% अंक प्राप्त किए। इसके बाद, उन्होंने जीसस एंड मैरी कॉलेज से मनोविज्ञान में अपनी उच्च शिक्षा पूरी की।
दमदार रहा है क्रिकेट करियर
प्रतीका ने अपने क्रिकेट करियर में शानदार प्रदर्शन किया है और दिल्ली की सीनियर महिला टीम में जगह बनाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। साल 2021 में अपने डेब्यू मैच में 155 गेंदों पर 161 रन बनाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी क्षमता को साबित किया और सबका ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद 2022-23 सीजन में लिस्ट ए क्रिकेट में 552 रन बनाकर उन्होंने अपनी काबिलियत को दिखाया। अगले सीजन में 411 रन और जोड़कर उन्होंने अपनी फॉर्म को बनाए रखा। साल 2024 में प्रतीका ने दिल्ली U-23 टीम की कप्तानी की और टीम को टी20 ट्रॉफी के फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, फाइनल में टीम तीन रन से हार गई।












Click it and Unblock the Notifications