कौन हैं अनुष्का शर्मा के साथ नजर आने वाली ये खूबसूरत हसीना, विराट कोहली भी करते हैं फॉलो
Who Is Malvika Nayak: पंजाब किंग्स को एकतरफा अंदाज में हराकर आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है। इससे पहले आरसीबी ने साल 2016 में फाइनल में एंट्री की थी। आरसीबी और पंजाब के बीच आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 के दौरान अनुष्का शर्मा विराट कोहली के लिए चीयर करती नजर आईं, लेकिन इस दौरान उनके साथ उनकी दोस्त भी मौजूद थी, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
कौन हैं अनुष्का शर्मा की दोस्त (Who Is Malvika Nayak)
तस्वीर को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस ने पूछा कि अनुष्का शर्मा के बगल में बैठी लड़की कौन है? बता दें कि ये हसीना कोई और नहीं बल्कि अनुष्का की करीबी दोस्त मालविका नायक हैं। जो पेशे से एमबीए ग्रेजुएट हैं। इसके साथ ही वह इनोज़ टेक्नोलॉजीज में बिजनेस डेवलपमेंट को संभालती हैं। वह आरसीबी में मार्केटिंग और रेवेन्यू के प्रमुख निखिल सोसले की पत्नी भी हैं।

अनुष्का के साथ कई बार आ चुकी हैं नजर
आरसीबी की जीत के बाद दोनों का जश्न वायरल हो गया, जिससे मालविका रातोंरात इंटरनेट सनसनी बन गईं। मालविका नायक आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में कैमरे पर नजर आईं। यह पहली बार नहीं था जब मालविका और अनुष्का साथ में मैच देख रही थीं। इससे पहले भी दोनों कई बार स्टेडियम में एक साथ नजर आ चुकी हैं। इस आईपीएल सीजन में जब आरसीबी ने एलएसजी के खिलाफ मुकाबला खेला था तब भी मालविका वहां मौजूद थीं।
मालविका नायक को कोहली भी करते हैं फॉलो
मालविका नायक का प्रोफेशनल बैकग्राउंड भी काफी मजबूत है। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने मनिपाल एकेडमी ऑफ हाईअर एजुकेशन से एमबीए किया है। फिलहाल वह इनोज टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। मालविका का विराट कोहली व अनुष्का शर्मा के साथ नज़दीकी रिश्ता है। अनुष्का, विराट, मालविका और निखिल को कई बार साथ देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मालविका नायक को सोशल मीडिया पर विराट कोहली भी फॉलो करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications