कौन हैं अभिषेक शर्मा के जीजा Lovish Oberoi? कोमल से ऐसे हुई थी पहली मुलाकात, 4 साल पुरानी है लव स्टोरी
Who Is Lovish Oberoi: एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के घर में इन दिनों खुशियों का माहौल है। अभिषेक की बहन कोमल शर्मा, लुधियाना के युवा व्यवसायी लविश ओबेरॉय के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। यह शादी 3 अक्टूबर को अमृतसर के एक गुरुद्वारे में पारंपरिक समारोहों के साथ संपन्न होगी।
कोमल और लविश की प्रेम कहानी (Who Is Lovish Oberoi)
कोमल शर्मा और लविश ओबेरॉय की प्रेम कहानी चार साल पुरानी है। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी, जिसके बाद उनकी बातचीत सोशल मीडिया पर आगे बढ़ी। यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों परिवारों की सहमति के बाद इस रिश्ते को अगले मुकाम पर ले जाने का फैसला किया गया। कोमल शर्मा अक्सर अपने भाई अभिषेक का साथ देने के लिए स्टेडियम में नजर आती रही हैं।

कौन हैं लविश ओबेरॉय
बीते साल जून 2025 में शिमला में एक निजी पारिवारिक समारोह में दोनों की सगाई हुई थी, जिसकी तस्वीरें अभिषेक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लविश ओबेरॉय लुधियाना स्थित एक व्यवसायी हैं, जिन्हें गोल्फ खेलने का भी शौक है। लविश ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से कॉलेज की पढ़ाई की है और सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी फैन फॉलोइंग है।
कितनी पढ़ीं लिखी हैं कोमल शर्मा
कोमल शर्मा की पहचान सिर्फ अभिषेक की बहन तक सीमित नहीं है। वह पेशे से एक फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने 2018 में अमृतसर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से फिजियोथेरेपी में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जयपुर के NIMS यूनिवर्सिटी से ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में कोमल अमृतसर के S.G.R.D. मेडिकल कॉलेज में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
शादी से पहले भांगड़ा और युवराज सिंह का जलवा
शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं और लुधियाना में हुए प्री-वेडिंग फंक्शन में खूब धूम मची। अभिषेक शर्मा ने मंच पर अपने डांस स्किल्स दिखाए और उनके मेंटर युवराज सिंह भी उनके साथ भांगड़ा करते नजर आए। युवा ओपनर अभिषेक ने पंजाबी गायक रणजीत बावा के गानों पर कदम से कदम मिलाए। अभिषेक ने अपने होने वाले जीजा (लविश) के साथ भी डांस फ्लोर पर खूब मस्ती की, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications