कौन हैं वो 4 पाकिस्तानी क्रिकेटर जिन्हें भारत ने नहीं दिया वीजा? T20 वर्ल्ड कप का सपना टूटा, टीम के उड़ गए होश
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से पहले ही मैदान के बाहर एक बहुत बड़ी खबर सामने आई है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए अमेरिका (USA) की टीम को तगड़ा झटका लगा है। भारत सरकार ने अमेरिकी टीम के 4 प्रमुख खिलाड़ियों का वीजा आवेदन खारिज कर दिया है।
इस फैसले ने न केवल अमेरिकी क्रिकेट बोर्ड के होश उड़ा दिए हैं, बल्कि आईसीसी (ICC) के गलियारों में भी खलबली मचा दी है। दरअसल भारत सरकार ने इन प्लेयर्स का वीजा आवेदन किसी कारण से खारिज किया है। अन्य खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं हुआ है।

किन प्लेयर्स का वीजा रिजेक्ट (T20 World Cup 2026)
जिन चार खिलाड़ियों का वीजा रिजेक्ट हुआ है, उनमें अमेरिका के सबसे स्टार गेंदबाज अली खान (Ali Khan), शायन जहांगीर (Shayan Jahangir), एहसान आदिल (Ehsan Adil) और मोहम्मद मोहसिन (Mohammad Mohsin) शामिल हैं।
इन चारों खिलाड़ियों में एक बात कॉमन है। इनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है। हालांकि अब ये अमेरिकी नागरिक हैं और यूएसए के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, लेकिन भारत के कड़े नियमों के मुताबिक, पाकिस्तानी मूल के किसी भी विदेशी नागरिक को वीजा देने से पहले गृह मंत्रालय की गहन सुरक्षा जांच अनिवार्य होती है। इसी प्रक्रिया में इन खिलाड़ियों का वीजा फंस गया है।
अमेरिका के तेज गेंदबाज अली खान ने इस खबर की पुष्टि करते हुए अपना दुख जाहिर किया। अली खान ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, "भारत का वीजा नहीं मिला पर KFC जिंदाबाद।" यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे भारतीय वीजा नियमों पर एक तंज के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका के एक पत्रकार पीटर डेला ने भी इसका जिक्र अपने सोशल मीडिया पर किया है।
क्या बिना मुख्य खिलाड़ियों के खेलेगा अमेरिका? (T20 World Cup 2026)
अगर इन खिलाड़ियों को जल्द वीजा नहीं मिलता है, तो अमेरिका को अपनी टीम में बड़े बदलाव करने होंगे। अली खान जैसे स्ट्राइक गेंदबाज के बिना अमेरिकी टीम वर्ल्ड कप में काफी कमजोर नजर आएगी। फिलहाल, आईसीसी इस मामले को सुलझाने के लिए भारत सरकार के संपर्क में है, लेकिन भारत ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा और नियमों को खेल से ऊपर रखा है।












Click it and Unblock the Notifications