Champions Trophy: कौन सी टीम बिना शतक जड़े चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर? 7 टीमों के खिलाड़ियों ने जड़ा सैकड़ा

Champions Trophy 2025 hundreds: मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी में कई कीर्तिमान टूटे हैं। पिचों से भी बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को मदद मिली है। आम तौर पर पाकिस्तान में जिस तरह की पिचें बनाई जाती हैं, वैसा देखने को नहीं मिला है। रन बने हैं, तो गेंदबाजों ने भी विकेट लेने में सफलता प्राप्त की है।

इवेंट शुरू होने से लेकर अब तक कई बल्लेबाजों ने अपना धमाका दिखाया है। शतकीय पारियां भी काफी देखने को मिली है। भारतीय टीम से भी दो बल्लेबाजों ने इस टूर्नामेंट में शतक जमाए हैं। अन्य टीमों के खिलाड़ी भी सैकड़ा जमाने में सफल रहे हैं।

champions trophy

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए तीन मैचों में दो शतक आये हैं। टूर्नामेंट में एक शतकीय पारी अफगानिस्तानी टीम की तरफ से भी देखने को मिली है, इसमें कीर्तिमान भी बना है। इब्राहीम जाद्रान ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया।

यहाँ पाकिस्तानी टीम का जिक्र करना जरूरी है क्योंकि मेजबान टीम होने के नाते फैन्स को भी जिज्ञासा रहती है। पाकिस्तानी टीम एक भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दो मैचों में हार और एक मुकाबला रद्द होने पर पाक टीम को एक अंक मिला। पाकिस्तानी टीम से एक भी प्लेयर का बल्ला नहीं बोला और कोई शतक नहीं आया। कीवी टीम के बल्लेबाज धांसू फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं, तीन बल्लेबाजों ने शतक जमाया है। इंग्लैंड के दो खिलाड़ी भी सैकड़ा जड़ने में सफल रहे हैं।

सिर्फ पाकिस्तान को छोड़ दिया जाए, तो अन्य सभी टीमों की तरफ से शतक देखने को मिले हैं। यह पाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मनाक बात है। मेजबान देश का कोई भी बल्लेबाज सेंचुरी जड़ने में सफल नहीं हुआ और टीम भी लीग चरण में बाहर हो गई।

खिलाड़ी (टीम) स्कोर विपक्षी टीम
इब्राहिम जाद्रान (अफगानिस्तान) 177

इंग्लैंड

बेन डकेट (इंग्लैंड) 165 ऑस्ट्रेलिया
जोश इंग्लिस (ऑस्ट्रेलिया) 120* इंग्लैंड
जो रूट (इंग्लैंड) 120 अफगानिस्तान
टॉम लैथम (न्यूजीलैंड) 118* पाकिस्तान
रचिन रविन्द्र (न्यूजीलैंड) 112 बांग्लादेश
विल यंग (न्यूजीलैंड) 107 पाकिस्तान
रयान रिक्लेटन (दक्षिण अफ्रीका) 103 अफगानिस्तान
शुभमन गिल (भारत) 101 बांग्लादेश
विराट कोहली (भारत) 100 पाकिस्तान
तोहिद हृदोय (बांग्लादेश) 100 भारत
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+