Musheer Khan: क्या बड़े भाई की तरह मुशीर खान को भी करना होगा लंबा इंतजार? जानें कब मिलेगी टीम इंडिया में जगह

India national cricket team: भारतीय क्रिकेट में इन दिनों सरफराज खान (Sarfaraz Khan) और मुशीर खान (Musheer Khan) का नाम काफी सुर्खियों में है। दोनों सगे भाईयों ने अपने तूफानी प्रदर्शन के दम पर सभी को प्रभावित किया है। बड़े भाई सरफराज खान को उनकी मेहनत का फल तब मिला, जब इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 टेस्ट की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में उन्हें शामिल किया गया लेकिन छोटे भाई को अभी भी टीम इंडिया से बुलावे का इंतजार है।

सरफराज के बाद मुशीर ने पेश किया दावा
हाालंकि, ये अलग बात है कि मुशीर के बड़े भाई सरफराज को टीम में जगह तो मिल गई, लेकिन प्लेइंग XI में नहीं चुना गया। इससे उनके फैंस काफी नाराज हैं। सरफराज खान के टीम इंडिया कॉल-अप के 24 घंटे से भी कम समय बाद, छोटे भाई मुशीर खान ने अपना प्रचंड रूप जारी रखा। मुशीर ने U19 विश्व कप 2024 के सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप 1 मैच में टूर्नामेंट में अपना दूसरा शतक जड़कर टीम इंडिया में आने का दावा पेश कर दिया था।

Musheer khan, Sarfaraz Khan

मुशीर के नाम दर्ज हुई ये बड़ी उपलब्धि
इस दौरान 18 वर्षीय खिलाड़ी मुशीर ने शिखर धवन के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड की बराबरी की। मुशीर की 131 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने ब्लूमफोंटेन के मैंगौंग ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार स्कोर बनाया। शतकीय पारी ने मुशीर को धवन के बाद एक ही U19 विश्व कप संस्करण में एक से ज्यादा शतक लगाने वाला दूसरा भारतीय बल्लेबाज बना दिया। 2004 के अपने शानदार अभियान के दौरान धवन के नाम ऐसे तीन शतक थे।

ये भी पढ़ें- Yashasvi Jaiswal की डबल सेंचुरी में पिता का बड़ा योगदान, मैदान पर उतरने से पहले बेटे को दिया था ये खास संदेश

शानदार फॉर्म में हैं मुशीर खान
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान अंडर 19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का शानदार तरीके से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस मेगा टूर्नामेंट में मुशीर टॉप रन स्कोरर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अब तक खेले 5 मैचों में 83 की औसत से कुल 334 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक और दो शतक दर्ज हैं। मुशीर का हाईएस्ट स्कोर 131 रन है।

मुशीर खान को कब मिलेगी टीम इंडिया में जगह?
बेशक मुशीर खान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन सीनियर इंडिया टीम में उनकी एंट्री की बात करें तो ये प्रैक्टिकल रूप इतना आसान नहीं है, क्योंकि किसी भी मुकाबले के लिए राष्ट्रीय टीम और फिर प्लेइंग इलेवन के लिए खिलाड़ियों का चयन एक जटिल प्रक्रिया है, जिसमें प्रदर्शन, अनुभव और रणनीतिक विचारों सहित कई फैक्टर्स को ध्यान में रखा जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+