Ishan Kishan: क्या IPL 2024 भी नहीं खेल पाएगा बिहार का लाल? इस हरकत के बाद मचा बवाल, फैंस भी उठा रहे सवाल

भारत के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) की टीम इंडिया में वापसी का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। फैंस को उम्मीद थी कि स्टार क्रिकेटर को भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह मिलेगी, लेकिन यहां भी सिर्फ निराशा ही हाथ लगी, इस बीच भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में विकेटकीपर बल्लेबाज को लेकर फैंस की चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

राहुल द्रविड़ ने ईशान किशन को लेकर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि, अगर उन्हें टीम में वापसी करनी है तो क्रिकेट खेलना होगा। ऐसे में अब ईशान को घरेलू क्रिकेट में पहले खुद को साबित करना होगा उसके बाद ही उनके लिए सीनियर टीम के दरवाजे खुलेंगे।

Ishan Kishan

क्या IPL भी नहीं खेल पाएगा बिहार का लाल?
वहीं दूसरी ओर ईशान किशन ब्रेक के बाद से क्रिकेट से लगातार दूरी बनाए हुए हैं। फैंस को उम्मीद थी कि आईपीएल 2024 से पहले स्टार क्रिकेटर रणजी ट्रॉफी 2024 में अपनी झारखंड टीम के लिए खुद को उपलब्ध कराएंगे, लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा, वह घरेलू टूर्नामेंट से पांच मैच नहीं खेल पाए। अभी यह देखना बाकी है कि ईशान आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे या नहीं?

ईशान किशन की जगह केएस भरत को मिला मौका
हालांकि ईशान किशन को जब भी मौका मिला है, उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। हर मैच में लगातार अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। ऐसे में स्टार क्रिकेटर का टीम में न होना फैंस को बहुत खलता है। इससे पहले ईशान किशन के साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर होने को लेकर बीसीसीआई ने एक आधिकारिक बयान भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि ईशान ने टूर्नामेंट से बाहर होने के पीछे 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला दिया था। इसलिए चयनकर्ताओं ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में केएस भरत को टीम में शामिल किया।

कब होगी ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी?
दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की जीत के बाद जब द्रविड़ से किशन के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से लंबे ब्रेक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा इस खिलाड़ी ने खुद 'ब्रेक' मांगा था। हालांकि, भारत के पूर्व कप्तान ने मंगलवार को अपने "घरेलू क्रिकेट" बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि टीम इंडिया में चयन के लिए खुद को उपलब्ध कराने से पहले ईशान किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलें।

ये भी पढ़ें- AUS vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, T20 World Cup 2024 से पहले इस स्टार को मिली कमान

वापसी से पहले साबित करनी होगी फिटनेस
भारतीय कोच ने कहा, 'जब भी वह तैयार हो, मैंने यह नहीं कहा कि उसे घरेलू क्रिकेट खेलना है, मैंने कहा कि जब भी वह तैयार है, उसे कुछ क्रिकेट खेलना होगा और वापस आना होगा। यह उसे तय करना है कि वह कब खेलना शुरू करेगा। हम उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं कर रहे हैं। हम उनके संपर्क में हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+