जिस पर किया भरोसा, उसी ने दिया धोखा! जब Virender Sehwag की पत्नी को मांगनी पड़ी थी पुलिस की मदद

Virender Sehwag Wife Aarti Ahlawat News: पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती का रिश्ता काफी पुराना है। इन दोनों की जोड़ी को कई लोग आदर्श मानते थे। लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों जल्द ही एक-दूसरे को तलाक दे सकते हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही फैंस हैरान हैं।

नजफगढ़ के नवाब लेने वाले हैं तलाक (Virender Sehwag Wife Aarti Ahlawat News)

नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती की जोड़ी फैंस के बीच चर्चाएं बटोरती रही हैं। दोनों की शादी 20 साल पहले हुई थी लेकिन अब दोनों के अलग होने की खबर से फैंस मायूस हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि सहवाग और आरती पिछले कई महीनों से अलग-अलग रह रहे हैं।

Virender Sehwag 1

जब आरती को मिला था धोखा

तलाक की चर्चाओं के बीच आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताते हैं जहां वीरेंद्र सहवाग की वाइफ आरती को धोखा मिला था। अगर किसी के नाम और साइन का गलत इस्तेमाल किया जाए, तो यह न केवल वित्तीय नुकसान का कारण बनता है, बल्कि उस व्यक्ति की प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास पर भी गहरा असर डालता है। आरती सहवाग के साथ कुछ ऐसा ही है जब उन्होंने किसी पर भरोसा किया और बदले में उन्हें धोखा मिला।

हुआ था करोड़ों का नुकसान

दरअसल, साल 2019 में अपने बिजनेस पार्टनर्स से आरती को एक बड़ा धोखा मिला था। जिस कारण उन्हें करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ा था। दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरती ने बताया था कि दिल्ली के अशोक विहार में रोहित कक्कड़ नाम के शख्स के साथ हाथ मिलाया था। लेकिन रोहित और उसके कुछ करीबियों ने उनके नाम का फायदा उठाया और उनके नाम और साइन का गलत इस्तेमाल करके करीब 4.5 करोड़ का लोन ले लिया।

आरती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। जो क्रमश: धोखाधड़ी और बेईमानी, जालसाजी, जाली दस्तावेज को असली के रूप में उपयोग करने और सामान्य इरादे से संबंधित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+