T-20 Match : जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोहली और रोहित ने की थी बॉलिंग

टी-20 के एक मैच में हालात कुछ ऐसे बने कि रोहित शर्मा और विरोट कोहली को गेंदबाजी करनी पड़ी थी। ये वाकया हुआ था दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ।

virat Kohli and Rohit sharma bowled against South Africa: टी-20 के एक मैच में हालात कुछ ऐसे बने कि रोहित शर्मा और विरोट कोहली को गेंदबाजी करनी पड़ी थी। ये वाकया हुआ था दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ। इसी दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध भारत को टी-20 विश्वकप में 30 अक्टूबर को पर्थ में मैच खेलना है। पर्थ दुनिया की सबसे तेज पिच है। इस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के कैगिसो रबादा और एनरिक नॉर्जे भारत के सामने एक बड़ी चुनौती होंगे। वैसे टी-20 क्रिकेट में भारत का पलड़ा भारी है। लेकिन दक्षिण एक मजबूत टीम रही है और वह कभी भी मैच अपनी मुट्ठी में कर सकती है।

भारत के 8 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी

भारत के 8 खिलाड़ियों ने की गेंदबाजी

टी-20 विश्व कप में भारत का दूसरा मैच गुरुवार को नीदरलैंड के साथ सिडनी में है। पाकिस्तान को हराने के बाद भारत का जोश सातवें आसमान पर है। नीदरलैंड आइसीसी का एसोसिएट मेम्बर है और उसे अभी तक टेस्ट मैच खेलने की मान्यता नहीं मिली है। भारत के लिए यह मैच जीतना मुश्किल नहीं है। अब उसके सामने दक्षिण अफ्रीका एक बड़ी चुनौती है। दक्षिण अफ्रीका हमेशा से एक मजबूत टीम रही है। बस उसका दुर्भाग्य यह है कि वह महत्वपूण मौकों पर मैच हार जाती है। कभी स्टार खिलाड़ी दगा दे जाते हैं तो कभी मौसम। इस कारण वह कभी विश्वकप प्रतियोगिता नहीं जीत पायी। दक्षिण अफ्रीका एक ऐसी टीम है जिसके बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता है। आज से दस साल पहले टी-20 का एक ऐसा ही मैच हुआ था। दक्षिण अफ्रीका ने ऐसी धुआंधार बैटिंग की थी कि उसे रोकने के लिए भारत ने 8 गेंदबाजों को आजमाया था। इस मैच में प्रवीण कुमार, इरफान पठान, विनय कुमार, रविचंद्रन अश्विन, युसूफ पठान, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बॉलिंग की थी।

भारतीय गेंदबाजों की धुनाई

भारतीय गेंदबाजों की धुनाई

मार्च 2012, जोहांसबर्ग क्रिकेट मैदान। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग की। रिचर्ड लेवी और जैक कैलिस ने पारी शुरू की। लेवी 7 गेंदों पर 19 बना इरफान पठान की गेंद पर आउट हुए। लेकिन इसके बाद जैक कैलिस और कोलिन इनग्राम ने रनों की बरसात कर दी। कैलिस ने 36 गेंदों पर और इनग्राम ने 38 गेंद पर पचास रन बना लिये थे। जब दोनों ने सौ रन से अधिक की साझेदारी कर दी तो कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की चिंता बढ़ गयी। मध्यम गति के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने पहले दो ओवर में 22 रन दे दिये थे। विनय कुमार 3 ओवर में 32 रन लुटा चुके थे। यहां तक इरफान पठान भी उस दिन नहीं चले। उनके चार ओवर में 44 रन बने थे।

रैना के 4 ओवर में 49 रन

रैना के 4 ओवर में 49 रन

तब कप्तान धोनी ने पिट रहे गेंदबाजों का ओवर पूरा कराने के लिए अनियमित गेंदबाजों को मोर्चे पर लगाया। सुरेश रैन शायद की चार ओवर का पूरा कोटा फेंकते थे। लेकिन उस रैना को चार ओवर फेंकने पड़े। लेकिन दांव फेल हो गया। रैना के चार ओवर में 49 रन बन गये। हालांकि उन्हें 2 विकेट मिले थे। उन्होंने कोलिन इनग्राम को 78 (50 गेंद) रनों पर आउट किया। लेकिन तब तक वे तबाही मचा चुके थे। उस दिन रविचंद्रन अश्विन भी नहीं चले उनके चार ओवर में 33 रन बने। उन्होंने कैलिस को 61 रनों पर आउट किया। कैलिस ने 42 गेंदों पर 61 रन बनाये थे। जब एक-एक कर सभी बॉलरों की पिटाई होने लगी तब धोनी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा से बॉलिंग करायी।

जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की थी बॉलिंग

जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने की थी बॉलिंग

बीच के ओवरों में रनों का प्रवाह जारी था। तब धोनी ने 12वें ओवर के लिए रोहित शर्मा को बुलाया। रोहित शर्मा के इस ओवर में कैलिस ने एक छक्का और इनग्रान ने एक चौका लगाया। कुल 14 रन बने। धोनी जैसे चतुर कप्तान को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था कि क्या करें। इसी क्रम में उन्होंने विराट कोहली को 15वें ओवर के लिए गेंद थमा दी। यह जुआ भी धोनी हार गये। कौलिस ने कोहली को लगातार तीन चौके मारे। कुल 15 रन बने। इस मैच में भारत की बॉलिंग की क्या हलात थी यह अंतिम ओवर को देख कर समझा जा सकता है। अंतिम ओवर रैना को फेंकना पड़ा था। इस ओवर में एल्बी मोर्केल और जस्टिन ऑनटांग ने तीन छक्के और दो चौके मारे थे। कुल 26 रन बने थे रैना के इस ओवर में।

दक्षिण अफ्रीका के 20 ओवर में 219 रन

दक्षिण अफ्रीका के 20 ओवर में 219 रन

दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाये। भारत ने भी जवाबी आक्रामण किया। गौतम गंभीर ने 28 गेंदों पर 49 रन और रॉबिन उथप्पा ने 19 गेंदों पर 18 रन बनाये थे कि बारिश ने मैच में खलल डाल दी। उस समय भारत का स्कोर 7.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 71 रन था। बरसात की वजह से भारत की बैटिंग यहीं थम गयी। मैच का फैसला डकवर्थ एंड लुइस नियम से हुआ। दक्षिण अफ्रीका को 11 रनों से विजेता घोषित कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+