कभी इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे सौरव गांगुली, टूटने वाली थी शादी, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...

Sourav Ganguly's Extra-Marital Affair With Nagma: बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का नाता बेहद पुराना रहा है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस के साथ क्रिकेटरों ने शादी रचाई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक ने बॉलीवुड एक्ट्रेस पर अपना दिल हारा है। बॉलीवुड की हसीनाओं के प्यार में अक्सर खिलाड़ियों को गिरफ्तार पाया गया है। ऐसे में कुछ लव स्टोरी ऐसे भी रहे जो अधूरे ही छूट गए।

सौरव गांगुली को नगमा से था प्य़ार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी एक समय बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा के प्यार में पागल थे। नगमा के साथ सौरव गांगुली के लव अफेयर के चर्चे हर जगह फैले हुए थे। सौरव गांगुली उस वक्त शादीशुदा थे। इसके बावजूद भी उनका नगमा के साथ अफेयर रहा था। हालांकि बाद में अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए सौरव गांगुली नगमा से दूर हो गए थे।

Sourav Ganguly 1

नगमा ने किया था खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा ने सौरव गांगुली से अपने रिलेशनशिप को लेकर एक इंटरव्यू में कुछ बातों का जिक्र भी किया था। नागमा ने बताया था कि आखिर उनका और सौरव गांगुली का रिश्ता क्यों टूटा? बता दें कि नगमा का असली नाम नंदिता अरविंद मोरारजी है। अपनी मां के कहने पर उन्होंने एक्टिंग इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई। साल 1990 में सलमान खान की फिल्म 'बागी: ए रिबैल फॉर लव' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा रिश्ता

अपने शुरुआती करियर में नगमा ने कई हिट फिल्मों में काम किया। नगमा का नाम इसके बाद क्रिकेट स्टार सौरव गांगुली से जोड़ा गया। सौरव गांगुली के साथ नगमा के अफेयर के की शुरुआत साल 1999 के वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी। इन दोनों को इसके बाद कई मौकों पर एक साथ देखा गया। नगमा और सौरव गांगुली ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर नहीं स्वीकारा और दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा।

इस वजह से टूटा रिश्ता

बता दें कि सौरव गांगुली की वाइफ डोना गांगुली को जब इस रिश्ते की भनक लगी तो उन्होंने गांगुली को नगमा से दूर रहने की नसीहत दी। डोना सौरव गांगुली की बचपन की दोस्त थीं। साल 1997 में गांगुली ने डोना से शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो गांगुली और नगमा की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए डोना ने सौरव गांगुली से तलाक मांग ली थी। जिसके बाद सौरव गांगुली ने नगमा से दूर होकर अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने का फैसला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+