Sanath Jayasuriya को मिला था पत्नी से धोखा! फिर बदला लेने के लिए लीक करवाया सीक्रेट वीडियो

Happy Birthday Sanath Jayasuriya: सनथ जयसूर्या आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Happy Birthday Sanath Jayasuriya: आज ही के दिन 1969 में सनथ जयसूर्या का जन्म हुआ था। जयसूर्या ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत बतौर गेंदबाज की थी। जो कि लो ऑर्डर में आकर बल्ले से भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते थे। लेकिन बाद में वह टीम के लिए ओपनिंग करते नजर आए और उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

1996 के वर्ल्ड कप में अहम भूमिका: श्रीलंका की टीम ने साल 1996 में वर्ल्ड कप का खिताबव जीता था। श्रीलंका की इस जीत में सनथ जयसूर्या का रोल बेहद अहम रहा था। इस वर्ल्ड कप में जयसूर्या प्लेयर ऑफ द टूर्नमेंट रहे थे। सनथ जयसूर्या ने इस साल खेले गए वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही टीम के लिए दमदार प्रदर्शन किया।

 Sanath Jayasurya 1

लीक करवाया था पत्नी का प्राइवेट वीडियो: सनथ जयसूर्या की पर्सनल लाइफ विवादों से भरी रही है। साल 2017 में सनथ जयसूर्या पर उनकी पूर्व-पत्नी ने निजी पलों के वीडियो को लीक करने का आरोप लगाया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनथ जयसूर्या ने ऐसा अपनी पत्नी से बदला लेने के लिए किया था। क्योंकि उनकी पत्नी उन्हें धोखा दे रही थी।

तीनों शादी रही असफल: सनथ जयसूर्या ने तीन बार शादी की और तीनों ही असफल रही। जयसूर्या की तीसरी पत्नी मलिका सिरिसेना ने उन पर सीक्रेट वीडियो को वायरल करने का आरोप लगाया था। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मलिका सिरिसेना ने उन्हें छोड़कर एक बिजनेसमैन से शादी कर ली थी। जिससे जयसूर्या नाखुश थे और उन्होंने बदला लेने के इरादे से ऐसा किया था।

बार-बार टूटी शादी: सनथ जयसूर्या ने सबसे पहले 1998 में पहली शादी की थी। लेकिन 6 महीने बाद ही उन्होंने तलाक ले लिया। साल 2000 के शुरुआत में सेंड्रा डिसिल्वा नामक महिला से सनथ जयसूर्या ने दूसरी शादी की। साल 2012 में सनथ जयसूर्या और सेंड्रा डिसिल्वा का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने तीसरी शादी की जो भी असफल रही। मैदान पर रिकॉर्ड की झड़ी लगने वाले जयसूर्या का निजी जीवन काफी उलझनों से भरा रहा।

ऐसा रहा है क्रिकेट करियर: श्रीलंका के लिए सनथ जयसूर्या ने कुल 110 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से 6,973 रन निकले थे। जिसमें 14 शतक भी शामिल है। वहीं, 445 वनडे मैचों में उन्होंने 13,430 रन बनाए, जिसमें 28 शतक शामिल रहा। बल्ले के अलावा जयसूर्या ने गेंद से भी कमाल किया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके नाम 440 विकेट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+