World Cup 2023: सचिन ने 18 रन जड़कर शोएब अख्तर को फोड़ा था, अगले ओवर में नया गेंदबाज आया
Sachin and Akhtar in World Cup: वनडे वर्ल्ड कप में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का ही बोलबाला रहा है। कई बार बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच संघर्ष भी देखने को मिला है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को तीव्र स्पर्धा वाला माना जाता है। हर किसी को इस मुकाबले का इन्तजार रहता है।
साल 2003 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में सभी दोनों टीमों की तरफ से धुरंधर खेल रहे थे। उस वर्ल्ड कप में शोएब अख्तर काफी तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे। अख्तर ने एक मैच में 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार को भी छू लिया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच से पहले सचिन और अख्तर के बीच मुकाबले के कयास लग रहे थे। ऐसा भी कहा जा रहा था कि अख्तर का सामना सचिन कैसे करेंगे लेकिन मैदान पर मुकाबला होने पर कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में सोचा नहीं गया था लेकिन संभावना से इनकार भी नहीं किया गया था।
भारत के सामने थी चुनौती
सेंचुरियन में वर्ल्ड कप का 36वां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खला गया था। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट पर 273 रनों का स्कोर खड़ा किया था। सईद अनवर के बल्ले से शतक आया। वह 101 रन बनाकर आउट हुए और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था।
सचिन ने अख्तर को पहले ओवर में धोया
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए सचिन और सहवाग आए थे। पहला ओवर वसीम अकरम डालकर गए और अगला ओवर शोएब अख्तर लेकर आए। सहवाग ने सचिन को स्ट्राइक दे दी थी। इसके बाद चौथी गेंद पर सचिन ने अपर कट से छक्का जड़ा। यह शॉट आज भी आइकोनिक है। अगली दो गेंदों पर चौके जड़कर सचिन ने अख्तर का भ्रम दूर कर दिया। इस ओवर में 18 रन आए। अख्तर 150 से ज्यादा के स्पीड से गेंदबाजी कर रहे थे।
तेंदुलकर ने बनाये 98 रन
सचिन तेंदुलकर ने तूफानी बैटिंग करते हुए 75 गेंदों में 98 रन की पारी खेली। वह अख्तर की गेंद पर आउट हुए लेकिन तब तक उनकी धुनाई कर चुके थे। अख्तर को 10 ओवर में 72 रन पड़े। टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 276 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत के लिए राहुल द्रविड़ और युवराज सिंह ने क्रमशः नाबाद 44 और नाबाद 50 रनों की पारियां खेली। टीम इंडिया ने 46वें में जीत दर्ज कर ली। यह मैच लोग आज भी याद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications