शेन वॉर्न के सपने में आते थे सचिन तेंदुलकर, निधन की खबर मिलते ही मास्टर ब्लास्टर ने दिया ये रिएक्शन
नई दिल्ली, मार्च 04। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न के निधन से क्रिकेट जगत सदमे में है। वॉर्न के निधन से हर वो खिलाड़ी दुखी है, जो उनके साथ खेला था फिर चाहे वो उनके प्रतिद्वंदी खिलाड़ी ही क्यों न हो। अगर बात करें शेन वॉर्न के सबसे अधिक चर्चित प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के बारे में तो सबसे पहला नाम सचिन तेंदुलकर का सामने आता है। मैदान पर जब शेन वॉर्न और सचिन का आमना-सामना होता था तो स्टेडियम का अलग ही माहौल हो जाता था। ऐसे में वॉर्न के निधन पर सचिन काफी दुखी भी हैं।

सचिन ने ऐसे किया वॉर्न को याद
शेन वॉर्न के निधन पर सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट कर कहा है कि ये बहुत दुखद खबर है, हम आपको बहुत याद करेंगे वॉर्नी, मैदान के भीतर या बाहर आपके साथ कोई पल उबाउ नहीं होता था। मैदान के भीतर हमारी प्रतिद्वंद्विता और बाहर हंसी मजाक को हमेशा याद करूंगा, भारत के लिए आपके मन में खास जगह थी और भारतीयों के मन में आपके लिए।

शेन वॉर्न के सपने में आते थे सचिन
आपको बता दें कि मैदान पर सचिन और शेन वॉर्न की प्रतिद्वंदिता को देखने के लिए हर कोई उत्सुक रहता था। अक्सर इस मुकाबले में सचिन ही शेन वॉर्न पर भारी पड़ते थे। एक बार खुद शेन वॉर्न ने ये कहा था कि सचिन उनके सपने में आते हैं और वो मेरी गेंदों पर छक्के मारते हैं। दरअसल, यह बात 1998 की है, जब शेन वॉर्न ने भारत दौरे के दौरान वॉर्न ने कहा था- सचिन मेरे सपने में आते हैं... वह वहां भी मेरी गेंदों में छक्के उड़ाते हैं।

उस दौरे पर बहुत महंगे साबित हुए थे वॉर्न
1998 में भारत दौरे पर आए वॉर्न उस सीरीज में सचिन के खिलाफ काफी महंगे साबित हुए थे। शेन वॉर्न को उस सीरीज के 3 मैचों की 5 पारियों में कुल 540 रन पड़े थे। इस सीरीज में सचिन ने 446 रन ठोके थे। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और एक अर्धशतक था।
Shocked, stunned & miserable…
Will miss you Warnie. There was never a dull moment with you around, on or off the field. Will always treasure our on field duels & off field banter. You always had a special place for India & Indians had a special place for you.
Gone too young! pic.twitter.com/219zIomwjB
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) March 4, 2022












Click it and Unblock the Notifications