विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कितने सालों से नहीं खेला रणजी मैच? जानेंगे तो उड़ जाएंगे होश

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सीनियर प्लेयर्स को निशाने पर लिया जा रहा है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के प्रदर्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों ने निराश किया है।

रोहित शर्मा और कोहली दोनों ही इस सीरीज में 1-1 अर्धशतक जमा पाए। स्पिनरों के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों की कलई खुल गई। स्पिनरों के खिलाफ मजबूत डिफेंस का रास्ता रणजी ट्रॉफी से होकर जाता है। वहां उस तरह की पिचें रहती हैं, जिन पर खेलकर खिलाड़ी मजबूत होते हैं।

rohit and kohli

भारत के सीनियर प्लेयर्स ने सालों से रणजी ट्रॉफी का कोई मैच ही नहीं खेला है। ऐसे में उनके डिफेंस का यह हाल होना लाजमी है। खेल हमेशा खिलाड़ी से बड़ा होता है लेकिन भारत के सीनियर प्लेयर्स के लिए यह बात लागू नहीं होती। सीनियर खुद बड़े हो गए हैं।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अंतिम बार रणजी ट्रॉफी मैच काफी सालों पहले खेला था। सचिन तेंदुलकर जब रणजी ट्रॉफी खेल रहे थे, उससे पहले विराट कोहली इससे किनारा कर चुके थे। कोहली ने अंतिम बार 2012 में रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। जबकि सचिन ने साल 2013 में अंतिम रणजी मैच खेला था।

इसी तरह रोहित शर्मा ने भी रणजी ट्रॉफी को नजरअंदाज हे किया है। रोहित शर्मा ने साल 2015 में अंतिम बार रणजी ट्रॉफी खेलने के लिए कदम मैदान पर रखा था। इसके बाद वह भी इस टूर्नामेंट में नहीं दिखे। जो इवेंट प्लेयर्स बनाता है, उसको नजरअंदाज करने पर अब भारतीय क्रिकेट का स्तर गिर रहा है।

रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने के कारण रोहित शर्मा और कोहली की जमकर आलोचना भी हो रही है। सचिन, गांगुली, द्रविड़ जैसे बड़े खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते थे लेकिन अब टी20 क्रिकेट के प्रचलन और पैसों की भूख ने रणजी ट्रॉफी को पीछे छोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+