ICC Test Ranking: विराट कोहली की टॉप-10 में शानदार वापसी, टी20 बॉलर्स रैंकिंग में रवि बिश्नोई एकमात्र भारतीय

ICC Test Ranking: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की टेस्ट रैंकिंग में शानदार वापसी हुई है। कोहली ने एक बार फिर टॉप 10 में जगह बना ली है। एमआरएफ टायर्स आईसीसी प्लेयर रैंकिंग के टॉप टेन में कोहली नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

केपटाउन में बेशक टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से हार गई, लेकिन यहां कोहली की 38 और 76 रन की पारी ने 35 वर्षीय खिलाड़ी के लिए चार स्थान (761) आगे बढ़ा दिया है।

Ravi Bishnoi, Virat Kohli

लेटेस्ट टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में कौन, किस स्थान पर
आईसीसी की लेटेस्ट टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (Kane Williamson) टॉप पर बने हुए हैं। इस लिस्ट में नबंर दो पर इंग्लैंड के जो रूट (Joe Root) का नाम है, जबकि स्टीव स्मिथ (Steve Smith) तीसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा डेरिल मिशेल (Daryl Mitchell) को तीन स्थान का फायदा हुआ है, जिसके बाद वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) 9वें स्थान पर हैं। उन्हें 4 स्थान का फायदा हुआ है। टॉप टेन की लिस्ट में विराट कोहली एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं।

टेस्ट ऑलराउंडर्स की लेटेस्ट रैंकिंग
टेस्ट ऑलराउंडर्स की लेटेस्ट रैंकिंग में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) टॉप पर बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) हैं, जबकि तीसरे नंबर पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (Sakib Al-Hassan) हैं। चौथे नंबर पर बेन स्टॉक (Ben Stokes) हैं, और नंबर पांच पर एक और भारतीय अक्षर पटेल (Akshar Patel) का नाम है

टी-20I प्लेयर रैंकिंग
टी-20I (T20I) प्लेयर रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। पहले स्थान पर इंग्लैंड के आदिल रशिद (Adil Rashid) बरकरार हैं, जबकि दूसरे स्थान पर एक स्थान आगे बढ़ते हुए भारतीय गेंदबाज रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) पहुंच गए हैं, नंबर तीन पर अकील होसेन (Akeal Hosein ) का नाम है। चौथे स्थान पर श्रीलंका के वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) है, पांचवे स्थान पर तीन स्थान की छलांग लगाकर राशिद खान (Rashid Khan) पहुंच गए हैं. टॉप टेन की लिस्ट में रवि विश्नोई के अलावा कोई भी भारतीय गेंदबाज जगह नहीं बना सका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+