PAK vs USA: कब और कहाँ देखें पाकिस्तान-अमेरिका का टी20 मैच, ऐसे देख सकते हैं फ्री में मुकाबला

USA and Pakistan Live Streaming: पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करने के लिए तैयार है। अमेरिका के डलास शहर के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में मुकाबला होना है। शाम को होने वाले इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने कमर कस ली है। अमेरिकी टीम का हालिया प्रदर्शन धाकड़ रहा है।

अमेरिका ने घरेलू सीरीज में बांग्लादेश को पराजित किया है। बांग्लादेश जैसी टेस्ट दर्जे वाली टीम को हराकर अमेरिकी टीम ने तहलका मचा दिया था अब पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में मुकाबला है लेकिन इसे आसान नहीं माना जा सकता है। पाक टीम काफी मजबूत है।

pak and usa

डलास की पिच अच्छी है, इस वजह से दोनों टीमों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। आईसीसी का ड्रॉप इन पिच वाला आइडिया फ्लॉप होता हुआ नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क में भारत और आयरलैंड के मैच में ड्रॉप इन पिच से बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई थी।

पाकिस्तान और अमेरिका मैच का लाइव प्रसारण

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच मुकाबले का लाइव प्रसारण भारत में देखा जा सकेगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 9 बजे से शुरू होगा। भारत में इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा डिजनी+हॉटस्टार पर इस मैच का सीधा प्रसारण फ्री में देखा जा सकेगा।

पाकिस्तान और अमेरिका में किसका पलड़ा भारी

दोनों टीमों के बीच पलड़ा भारी होने की बात की जाए, तो निश्चित रूप से यहाँ पाक टीम भारी रहने वाली है। घरेलू कंडीशंस का फायदा अमेरिकी टीम को मिल सकता है लेकिन ड्रॉप इन पिच पर पाकिस्तानी गेंदबाजों को खेल पाना काफी मुश्किल कार्य होने वाला है। पाकिस्तानी टीम इस मैच में आगे है।

अमेरिकी टीम

स्टीवन टेलर, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), एंड्रीज़ गौस, आरोन जोन्स, कोरी एंडरसन, नितीश कुमार, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, जसदीप सिंह, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, नोस्टुश केनजिगे, निसर्ग पटेल, शायन जहांगीर

पाकिस्तानी टीम

बाबर आजम (कप्तान), सईम अयूब, मोहम्मद रिजवान (कीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान, शादाब खान, इमाद वसीम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, अब्बास अफरीदी, उस्मान खान, अबरार अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+