SA20 2024: भारत में कब, कहां और कैसे देख सकेंगे दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग के मैच, ये रहा फुल शेड्यूल
SA20 2024 Schedule: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की प्रमुख क्रिकेट लीग SA20, अपने 2024 सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। लीग में शामिल होने वाली सभी छह टीमें भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये रोमांचक टूर्नामेंट 10 जनवरी को शुरू होने वाला है, जिसमें टूर्नामेंट का पहला मैच सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। आइए जानते हैं भारत में कब, कहां और कैसे देखें सकेंगे टी20 लीग के लाइव मैच।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की लीग SA20 2024 गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में शुरू होगी। टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान कई गेम-चेंजर एक्शन देखने को मिलेंगे। सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्कराम और जोबर्ग सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के प्रदर्शन पर फैंस की नजर रहेगी।

भारत में SA20 लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें
SA20 2024 को भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। SA20 मैचों का प्रसारण देखने के लिए प्रशंसक स्पोर्ट्स18 टीवी चैनल भी देख सकते हैं। लीग 10 जनवरी से शुरू होकर एक महीने बाद 10 फरवरी को फाइनल मैच के साथ समाप्त होगी।
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट की लीग का टाइम और शेड्यूल
- 10 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स, सेंट जॉर्ज पार्क- रात 9 बजे
- 11 जनवरी: डरबन सुपर किंग्स बनाम एमआई केप टाउन, किंग्समीड- रात 9 बजे
- 12 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स, बोलैंड पार्क, रात 9 बजे
- 13 जनवरी: जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम एमआई केप टाउन, वांडरर्स, शाम 5 बजे
- 13 जनवरी:सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम डरबन सुपर जाइंट्स, सेंट जॉर्ज पार्क, रात 9 बजे
- 14 जनवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम पार्ल रॉयल्स, सेंचुरियन, शाम 7 बजे
- 15 जनवरी: डरबन सुपर जाइंट्स बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स, किंग्समीड, रात 9 बजे
- 16 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, न्यूलैंड्स, रात 9 बजे
- 17 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स, बोलैंड पार्क, रात 9 बजे
- 18 जनवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम डरबन सुपर जाइंट्स, सेंचुरियन, रात 9 बजे
- 19 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम पार्ल रॉयल्स, न्यूलैंड्स, रात 9 बजे
- 20 जनवरी: डरबन सुपर जाइंट्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, किंग्समीड, शाम 5 बजे
- 20 जनवरी: जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स, वांडरर्स, रात 9 बजे
- 21 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम एमआई केप टाउन, बोलैंड पार्क, शाम 7 बजे
- 22 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स, सेंट जॉर्ज पार्क, रात 9 बजे
- 23 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम डरबन सुपर जाइंट्स, न्यूलैंड्स, रात 9 बजे
- 24 जनवरी: जोबर्ग सुपर किंग्स बनाम पार्ल रॉयल्स, वांडरर्स, रात 9 बजे
- 25 जनवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, सेंचुरियन, रात 9 बजे
- 26 जनवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम डरबन सुपर जाइंट्स, बोलैंड पार्क, रात 9 बजे
- 27 जनवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम एमआई केप टाउन, सेंट जॉर्ज पार्क, शाम 5 बजे
- 27 जनवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स, सेंचुरियन, रात 9 बजे
- 28 जनवरी: डरबन सुपर जाइंट्स बनाम पार्ल रॉयल्स, किंग्समीड, शाम 7 बजे
- 29 जनवरी: एमआई केप टाउन बनाम जॉबर्ग सुपर किंग्स, न्यूलैंड्स, रात 9 बजे
- 30 जनवरी: डरबन सुपर जाइंट्स बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स, किंग्समीड, रात 9 बजे
- 31 जनवरी: जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, वांडरर्स, रात 9 बजे
- 1 फरवरी: प्रिटोरिया कैपिटल्स बनाम एमआई केप टाउन, सेंचुरियन, रात 9 बजे
- 2 फरवरी: पार्ल रॉयल्स बनाम सनराइजर्स ईस्टर्न केप, बोलैंड पार्क, रात 9 बजे
- 3 फरवरी: एमआई केप टाउन बनाम प्रिटोरिया कैपिटल्स, न्यूलैंड्स, शाम 5 बजे,
- 3 फरवरी: जॉबर्ग सुपर किंग्स बनाम डरबन सुपर जाइंट्स, वांडरर्स, रात 9 बजे
- 4 फरवरी: सनराइजर्स ईस्टर्न केप बनाम पार्ल रॉयल्स, सेंट जॉर्ज पार्क, शाम 7 बजे
- 6 फरवरी: क्वालीफायर 1 - पहला बनाम दूसरा, स्थान की पुष्टि, रात 9 बजे
- 7 फरवरी: एलिमिनेटर - तीसरा बनाम चौथा, स्थान की पुष्टि, रात 9 बजे
- 8 फरवरी: क्वालीफायर 2 - क्वालीफायर 1 में हारने वाला बनाम विजेता या एलिमिनेटर, रात 9 बजे
- 10 फरवरी: फाइनल, स्थान की पुष्टि, रात 9 बजे












Click it and Unblock the Notifications