NZ vs PAK: कब और कहां देखें न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का दूसरा टी20, जानें कौन से वेन्यू पर होगा मैच

New Zealand vs Pakistan 2nd T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में पहला टी20 मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान की टीम अगले मैच में निश्चित रूप से दबाव महसूस करेगी लेकिन वापसी करने का प्रया सभी देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 मैच रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा।

पिछले मुकाबले में कीवी टीम के लिए डैरिल मिचेल और केन विलियमसन ने गदर मचाया था। दोनों के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली थी। उधर पाकिस्तान के लिए पूर्व कप्तान बाबर आज़म ने धमाका किया था। उन्होंने फिफ्टी जड़ी थी लेकिन टीम हार गई।

new zealand vs pakistan

पाकिस्तानी टीम के लिए शाहीन अफरीदी पहली बार कप्तानी कर रहे थे। हैमिल्टन में उनकी कप्तानी में दूसरा मुकाबला होगा। इस मैच में भी अफरीदी की मुश्किलें कम नहीं होगी। पाकिस्तानी टीम के पास अच्छी और लम्बी बैटिंग लाइनअप है। वहीं टिम साउदी कीवी टीम के लिए एक बेहतरीन गेंदबाज हैं, पिछले मैच में 4 विकेट लेकर उन्होंने टीम को जिताया था।

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान दूसरा टी20 लाइव कहां देखें

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। रविवार को भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच को भारत में अमेजोन प्राइम पर देखा जा सकता है। इसके अलावा अन्य किसी जगह मैच लाइव नहीं होगा।

न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान दूसरा टी20 कब और कहां होगा

दूसरा टी20 मुकाबला सेडन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। यह हैमिल्टन में स्थित है। मुकाबला 14 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा। कीवी टीम इस मैच में जीत दर्ज करते हुए अपनी बढ़त डबल करने का प्रयास करेगी।

न्यूजीलैंड टीम

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), केन विलियमसन (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, टिम साउदी, बेन सियर्स, टिम सीफर्ट, मिशेल सेंटनर।

पाकिस्तान टीम

मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, आजम खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), आमेर जमाल, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद वसीम जूनियर, हसीबुल्लाह खान, ज़मान खान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+