IND vs ENG: कब शुरू होगा भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट, कैसे देखें फ्री में लाइव मैच

India vs England 1st test live telecast: वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम ने ज्यादा सफेद गेंद क्रिकेट ही खेला है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेले थे। इसके अलावा टी20 और एकदिवसीय क्रिकेट ही हुआ था। अब टीम इंडिया लम्बे समय के लिए रेड बॉल क्रिकेट की सीरीज में खेलने वाली है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमों ने मुकाबले के लिए कमर कस ली है। भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है और इंग्लिश टीम बेन स्टोक्स की कप्तानी में खेलेगी।

india vs england test

पिछले एक दशक से ज्यादा समय से भारतीय टीम को यहाँ आकर किसी विदेशी टीम ने टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। इंग्लैंड की टीम सॉलिड दिखाई दे रही है लेकिन टीम इंडिया को हरा पाना इतना आसान कार्य तो नहीं होने वाला है। मुकाबले से एक दिन पहले ही इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में जेम्स एंडरसन को शामिल नहीं किया गया और स्पिनरों को ज्यादा तवज्जो दी गई है।

भारतीय टीम विराट कोहली के बगैर खेलने वाली है, उनकी कमी भी जरुर खेलेगी। उनके स्थान पर खेलने वाले खिलाड़ी को पूरी जिम्मेदारी से खेलना होगा। रोहित शर्मा के ऊपर एक बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। भारतीय टीम को अश्विन, बुमराह, जडेजा जैसे सीनियरों से मदद जरुर मिलेगी। पिच बैटिंग के लिए मददगार हो सकती है और बारिश के आसार नहीं हैं।

भारत vs इंग्लैंड, पहला टेस्ट कब शुरू होगा, मुकाबला लाइव कैसे देखें

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगी। इसका टॉस सुबह 9 बजे होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स 18 पर किया जाएगा। इसके अलावा जियो सिनेमा एप्लीकेशन और वेबसाईट पर मुकाबला लाइव देखा जा सकता है और यह फ्री होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+