'मेरी शादी है, चुपचाप आना, किसी को बताना नहीं...', रैना ने किया धोनी को लेकर बड़ा खुलासा
Suresh Raina On MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना गहरे दोस्त हैं। धोनी और रैना ने लंबे समय तक भारतीय टीम के लिए एक साथ खेला है। भारत के अलावा आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग से महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना कई सालों तक खेलते रहे हैं। सुरेश रैना ने अब महेंद्र सिंह लेकर बड़ा खुलासा किया है।
रैना ने याद किया किस्सा: वैसे तो महेंद्र सिंह धोनी के जीवन के बारे में एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी नाम की फिल्म में काफी कुछ दिखाया गया है। लेकिन अभी भी कुछ किस्से ऐसे हैं जो उनके बेहद करीबी दोस्त या रिश्तेदार ही जानते हैं। सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी की शादी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में रैना ने बताया कि किस तरह महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें अपनी शादी में बुलाया था।

धोनी ने शादी में बुलाया: महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2010 में अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी से शादी रचाई थी। उन्होंने अपनी शादी में बहुत कम लोगों को बुलाया था। इसमें रिश्तेदारों के साथ-साथ कुछ करीबी दोस्त शामिल थे। जिसमें एक नाम सुरेश रैना का भी था। सुरेश रैना ने उन दिनों को याद करते हुए एक इंटरव्यू में कहा कि धोनी का फोन मुझे आया और उन्होंने मुझे शादी के लिए बुलाया।
किसी को बताने से किया था मना: सुरेश रैना आगे कहते हैं धोनी फोन किया और पूछा कहां हो, मैंने कहा हम तो लखनऊ में हैं। उन्होंने कहा मेरी शादी है चुपचाप देहरादून आ जाना और यह बात किसी को मत बताना। मैं तुम्हारा इंतजार कर रहा हूं। सुरेश रैना नॉर्मल कपड़े में ही धोनी की शादी में पहुंच गए। वहां जाकर उन्होंने धोनी के ही कपड़े पहने। सोशल मीडिया पर सुरेश रैना का यह इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में नजर आने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी साल 2024 में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने में सफल रही है। वहीं सुरेश रैना के भी लखनऊ सुपरजायंट्स में बतौर मेंटोर जुड़े जाने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications