'जब लात पड़ने वाली हो तो संन्यास,' धोनी के रिटायरमेंट पर शमी ने कही चौंकाने वाली बात

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी नहीं की थी। धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी की थी। चेन्नई सुपर किंग्स इस बार धमाका करने में नाकाम रही थी। धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर कोई घोषणा भी नहीं की थी।

मोहम्मद शमी ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बयान दिया है। शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में शमी ने कहा कि मीडिया माही भाई के भविष्य पर सवाल उठा रहा है। मैंने खुद धोनी से रिटायरमेंट को लेकर पूछा था। शमी ने कहा कि मैंने पूछा था कि एक खिलाड़ी को कब संन्यास लेना चाहिए।

dhoni and shami

धोनी का जवाब था कि जब लात पड़ने वाली हो तो संन्यास ले लेना चाहिए। यह भी देखना चाहिए कि जब आप बोर हो जाएँ, तो रिटायर हो सकते हैं। शमी ने यह भी कहा कि जब आपको गेम का मज़ा आना बंद हो जाए, तो यह संकेत है कि आपने जाने का समय आ गया है। इस बारे में आपका शरीर ही आपको संकेत देना शुरू कर देता है। इस स्थिति में खास पल को रिटायरमेंट के लिए चुन लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। माही ने आईपीएल 2024 की समाप्ति के बाद किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की है। फैन्स चाहते हैं कि धोनी आगे भी खेलते रहें। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स ने गायकवाड़ को कप्तान बना दिया था।

इस बार बड़ा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि धोनी को चेन्नई की टीम में रिटेन किया जाएगा या नहीं। रिटेन नहीं किये जाने पर धोनी नीलामी पूल में आ जाएंगे। यह भी हो सकता है कि माही चुपचा बिना शोरगुल के अपने संन्यास का फैसला बता सकते हैं। वह अक्सर अचानक ही इस तरह के ऐलान करते आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+