विराट कोहली के हेयर कट की क्या है फीस? 'A' ग्रेड ऑफिसर की सैलरी से भी ज्यादा है प्राइस

Virat Kohli Hair Cut Fee: आईपीएल में प्लेयर्स जब मैदान पर उतरते हैं तो उनका फैशन भी अलग लेवल का दिखाई देता है। भारतीय टीम के फैशन आइकॉन की बात की जाए, तो विराट कोहली का नाम आना लाजमी है।विराट कोहली का ड्रेसिंग सेन्स और बालों का स्टाइल अलग ही होता है। फैन्स भी उनको कॉपी करने का प्रयास करते हैं।

फैन्स के मन में अपने आदर्श की चीजों के बारे में जानने की इच्छा रहती है, यह भी कम ही लोगों को पता होगा कि विराट कोहली की हेयर कटिंग करने वाला ही एक बार में लाखों रुपये कमा लेता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह फैशन के मामले में कम नहीं हैं।

virat kohli

कोहली की कटिंग सेलिब्रिटी हेयरड्रेसर अलीम हकीम करते हैं और पिछले साल आईपीएल से पहले कोहली ने बाल उनके वहां से ही कटवाए थे। हकीम ने महेंद्र सिंह धोनी के भी बाल काटे हैं। उनके लिए भी अलग-अलग हेयर स्टाइल बनाने का काम उन्होंने किया है।

पिछले साल एक बातचीत में हकीम ने कहा कि माही सर और विराट सर पुराने दोस्त हैं और यहाँ आते रहते हैं। आईपीएल में हम कुछ अलग और कूल करने का प्रयास करते हैं। विराट कोहली हमेशा बताते हैं कि हमें यह ट्राई करना चाहिए, वह करना चाहिए।

Virat Kohli के हेयर कट की फीस

इस बीच हकीम ने हेयर कट के लिए जो रकम बताई, वह तो पांवों तले जमीन खींचनेव वाली है। उन्होंने कहा कि मेरी फीस तो हर कोई जानता है कि मैं कम से कम एक लाख रुपये चार्ज करता हूँ। इससे उन्होंने बता दिया कि कोहली लाखों रुपये फीस देते हैं क्योंकि एक लाख तो न्यूनतम फीस है। यह 2 लाख 4 लाख भी जा सकती है।

Virat Kohli की तरह धोनी भी हेयर स्टाइल के लिए मशहूर

इतने रुपये तो सरकारी नौकरी के दौरान किसी ए श्रेणी के ऑफिसर को भी अपने शुरुआती दौर में नहीं मिलते हैं। कोहली की तरह धोनी भी बालों के साथ कुछ न कुछ करते रहते हैं। धोनी ने लम्बे बाल 2011 वर्ल्ड कप के बाद कटवाए थे। पिछले साल आईपीएल में उनके लम्बे बाल थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+