IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल बारिश से धुला तो क्या? जानें किस टीम को मिलेगी ट्रॉफी
IND vs AUS Final, Under 19 World Cup: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम चैम्पियन बन जाएगी। भारतीय टीम 9वीं बार फाइनल मुकाबले तक पहुंची है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पराजित किया था।
दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का सेमीफाइनल में मुकाबला पाकिस्तानी टीम के साथ हुआ था। पाक टीम ने 179 रन का स्कोर बनाने के बाद भी कंगारुओं के नाक में दम कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया को जीत दर्ज करने में पसीना आया। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

फाइनल हर टूर्नामेंट में खास ही होता है। ऐसे में फैन्स और आयोजकों के अलावा टीमें भी चाहती हैं कि पूरा मुकाबला खेला जाए। हालांकि बारिश जैसी स्थिति से मामला खराब हो जाता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप में अगर बारिश से फाइनल मुकाबला धुल जाता है, तो किसे ट्रॉफी मिलेगी, यह बड़ा सवाल है।
भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल बारिश से धुलने पर क्या?
बारिश से मुकाबला धुलने पर चीजें खराब होगी। हालांकि अम्पायरों का प्रयास यही होता है कि कम से कम 5 ओवर का मैच तो आयोजित कराया जाए। अगर यह नहीं हो पाता है और पूरा मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ जाता है, तो मुकाबला अनिर्णीत कैटेगरी में चला जाएगा। ऐसे में रिजर्व डे भी नहीं होगा और दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। आईसीसी प्लेइंग कंडीशन में इसका उल्लेख है। यहाँ रिजर्व डे नहीं होगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया फाइनल टाई होगा तब फैसला कैसे आएगा?
मुकाबला अगर टाई होता है, तो इसकी व्यवस्था भी आईसीसी से की है। इस स्थिति में सुपर ओवर कराने का प्रावधान है। दूसरी बार भी सुपर ओवर किया जा सकता है। अगर खराब मौसम की वजह से सुपर ओवर सम्पन्न नहीं हो पाता है, तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा। इसका मतलब है कि टाई होने पर सुपर ओवर से फैसला होने की व्यवस्था की गई है लेकिन बारिश से पूरा मैच खराब हो जाता है, तो उस स्थिति में रिजर्व डे का कोई प्रावधान नहीं है। उस स्थिति में दोनों टीमों को ट्रॉफी थमा दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications