IND vs BAN: भारतीय टीम बांग्लादेश से आज हारती है तो क्या होगा? सेमीफाइनल की दौड़ से होगी बाहर?
IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला खेला जाना है। भारतीय टीम ने अपने पिछले मैच में जीत दर्ज की थी। सुपर आठ के उस मैच में अफगानिस्तान को पराजय का सामना करना पड़ा था। भारत के पास फ़िलहाल 2 अंक है।
बांग्लादेशी टीम के पास इस समय कोई अंक नहीं है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में उनको डकवर्थ लुईस नियम के तहत हार का सामना करना पड़ा था। बांग्लादेश के लिए एक तरह से यह मुकाबला करो या मरो वाला है। इस मैच में जीत से ही आगे बात बनने वाली है।

भारतीय टीम को अगर इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ता है, तो राहें मुश्किल हो सकती हैं। भारतीय टीम के पास फिर एक ही मैच रहेगा और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है। अगर वहां भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ता है, तो सेमीफाइनल की राह कठिन होगी।
उस स्थिति में टीम इंडिया को अन्य टीमों के प्रदर्शन और नेट रन रेट भी देखना पड़ेगा। ऐसी स्थिति से बचने के लिए टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतकर खुद को सुरक्षित करना पड़ेगा। अफगानिस्तान की टीम किसी भी टीम को हराने की क्षमता रहती है, भारतीय टीम 4 अंक हासिल करके थोड़ी चैन की सांस ले सकती है।
भारतीय टीम के लिए पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने बेहतरीन अर्धशतक जमाया था। गेंदबाजों ने भी अपना कार्य बखूबी कर दिया था, इस मैच में भी कुछ ऐसा ही होने के उम्मीद की जानी चाहिए। हालांकि बांग्लादेश टीम को कम नहीं आँका जा सकता।
टीम इंडिया ने लीग चरण में अपने सभी मैचों में जीत दर्ज की थी, एक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद सुपर आठ चरण में आते ही पहला मुकाबला जीत लिया। उस हिसाब से देखा जाए, तो यह मुकाबला बांग्लादेश के लिए मुश्किल होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications