WI vs IND: भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 40 गेंदों में शतक जड़ने वाले की वापसी

West Indies T20I squad vs India: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ गुरुवार यानी 3 अगस्त से होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को टीम में वापस जगह दी है। शाई होप ने पिछले साल फरवरी से कैरेबियाई टीम के लिए टी-20 मैच नहीं खेला है। हालांकि, वनडे में वह टीम के कप्तान हैं।

निकोलस पूरन की वापसी: टी-20 टीम में निकोलसन पूरन की भी वापसी हुई है। निकोलस पूरन ने मेजर क्रिकेट लीद में अपनी टीम मुंबई इंडियंस न्यूयॉर्क को चैंपियन बनाया है। उन्होंने फाइनल मैच में 40 गेंदों में शतक जड़कर टीम की जीत में अहम रोल निभाया। पूरन की वापसी से वेस्टइंडीज की टीम पहले मजबूत दिखाई पड़ रही है। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज टी-20 में दमदार प्रदर्शन कर सकती है।

West Indies vs India 1

रोवमैन पॉवेल होंगे टीम के कप्तान: अनुभवी बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल एक बार फिर टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। जबकि जेसन होल्डर, निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमायर और उप-कप्तान काइल मेयर्स टीम के लिए मैच विनर की भूमिका अदा कर सकते हैं। दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 3 अगस्त को खेला जाएगा।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए ऐसा है शेड्यूल

3 अगस्त: पहला टी20 मैच, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद
6 अगस्त: दूसरा टी20 मैच, नेशनल स्टेडियम, गुयाना
8 अगस्त: तीसरा टी20 मैच, नेशनल स्टेडियम गुयाना
12 अगस्त: चौथा टी20 मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा
13 अगस्त: 5वां टी20 मैच, ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, फ्लोरिडा

टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशेन थॉमस।

टी-20 सीरीज के लिए भारत की टीम: इशान किशन, शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान, मुकेश कुमार।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+